Good Daily News...


शुक्रवार, 2 सितंबर 2022

ग्राम्य विकास राज्य मंत्री ने की विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा



स्वास्थ्य विभाग एवं विद्युत विभाग के कार्यों पर जतायी नाराजगी, सुधार के लिए दिए आवश्यक निर्देश

पात्र व्यक्ति को ही मिले योजनाओं का लाभ: ग्राम्य विकास राज्यमंत्री

फील्ड में बेहतर पर्यवेक्षण करें अधिकारी: ग्राम्य विकास राज्यमंत्री


 देवरिया, 02 सिंतबर।ग्राम्य विकास राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने आज विकास भवन स्थित गाँधी सभागार में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उन्नयन के लिए प्रतिबद्ध है। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को ही मिले। 

     समीक्षा बैठक में ग्राम्य विकास राज्य मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग एवं विद्युत विभाग के कार्यों पर गहरी नाराज़गी व्यक्त की। कहा कि इन दोनों विभागों को जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है। ग्राम्य विकास राज्यमंत्री ने प्रभारी सीएमओ डॉ सुरेंद्र सिंह को जनपद के समस्त सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की सतत निगरानी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टर समय से उपस्थित हों और इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर अपनी निर्धारित अवधि तक ड्यूटी करें यह सुनिश्चित किया जाए।  जिला अस्पताल सहित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों के टेस्ट किये जाए, यदि कहीं किसी जांच मशीन में खराबी है तो उसे अविलंब दुरुस्त करा लिया जाए। ग्राम्य विकास राज्य मंत्री ने विभिन्न पटलों पर वर्षों से जमे कार्मिकों का विवरण भी मांगा और उनके पटल परिवर्तन का निर्देश भी दिया।

विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान ग्राम विकास से राज्य मंत्री ने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा लोकल फॉल्ट को समय से दुरुस्त किया जाए। जनपद के विभिन्न हिस्सों से ऐसी कई शिकायतें मिल रही है, जहां निर्धारित अवधि बीत जाने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदले जा रहे हैं। उन्होंने खतरनाक तरीके से लटकने वाले बिजली के तारों को चिन्हित कर शीघ्र ही बदलने का निर्देश दिया।

ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ने कहा कि पीडब्ल्यूडी विभाग अपने अधीन आने वाले जनपद के सभी मार्गो गड्ढा मुक्त करने के लिए विशेष अभियान चलाएं। कई प्रमुख मार्गो पर गड्ढों की वजह से दुर्घटनाएं देखने को मिल रही हैं।

गो-वंश संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों को और प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। वर्तमान समय मे जनपद के कुल 41 गो-आश्रय स्थलों में 3517 गो-वंश संरक्षित हैं। 2,87,886 गो-वंशीय पशुओं की ईयर टैगिंग हो चुकी है। जनपद के विभिन्न गो-आश्रय स्थलों पर 29,514 कुंतल भूसा स्टॉक में है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिश्चंद्र नाथ ने ग्राम्य विकास राज्य मंत्री को बताया कि स्कूल चलो अभियान के तहत जनपद में कुल 52787 बच्चों का नामांकन इस वर्ष कराया गया है। ग्राम्य विकास राज्य मंत्री ने बीएसए को स्कूलों की निगरानी और प्रभावी ढंग से करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्कूल में अध्यापक समय से आए और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराएं, यह सुनिश्चित किया जाए। साथ ही मिड-डे-मील की जांच वे स्वयं भी समय-समय पर करें।

जिला पूर्ति अधिकारी ने ग्राम्य विकास राज्य मंत्री को अवगत कराया कि जनपद में कुल 5,27,502 पात्र गृहस्थी योजना एवं अंत्योदय कार्ड योजना धारियों को जुलाई माह में 1,13,260 कुंतल चावल का वितरण किया गया है। जनपद के समस्त नगर निकायों के 166 वार्डों में कूड़े का डोर-टू-डोर कलेक्शन किया जा रहा है।

ग्राम्य विकास राज्य मंत्री ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, विभिन्न छात्रवृत्ति योजना, सामुदायिक शौचालय, जनपद में खेलों को दिए जा रहे प्रोत्साहन की स्थिति,कौशल विकास, आंगनबाड़ी, दिव्यांगकल्याण, कृषि, सिंचाई से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा भी की। उन्होंने समस्त अधिकारियों को फील्ड में और बेहतर पर्यवेक्षण करने का निर्देश दिया। कहा कि जितना प्रभावी पर्यवेक्षण होगा जनता को उतनी ही बेहतर जनसुविधाएं मिलेंगी।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने ग्राम्य विकास राज्य मंत्री को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिये गए निर्देशों का पालन किया जाएगा। बैठक के उपरांत ग्राम्य विकास राज्य मंत्री ने स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाये गए उत्पादों के स्टॉल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल से महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा और महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी।

समीक्षा बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद तिवारी, सीडीओ रवींद्र कुमार, डीएफओ जगदीश आर, डीसी मनरेगा बीएस राय, डीपीओ कृष्णकांत राय, डीपीआरओ कृष्णकांत राय, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी आरके सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत राम सेवक राम, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग अबरार अहमद, अधिशासी अभियंता सिंचाई डीके गर्ग, अधिशासी अभियंता बाढ़ एनके जाडिया, डीएसटीओ मनोज श्रीवास्तव, श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशि सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

बॉक्स संख्या 1

पोषण जागरूकता रैली को किया रवाना

ग्राम्य विकास राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने आज विकास भवन परिसर में पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
ग्राम्य विकास राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा बच्चों, किशोरियों एवं महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार, व इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिये जन आन्दोलन और सामुदायिक प्रोत्साहन को बढ़ाने के लिये  01 सितम्बर से 30 सितम्बर, 2022 तक पंचम पोषण माह के रूप में मनाया जाएगा।
5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में व्याप्त रोग एवं मृत्यु दर कुपोषण का मुख्य कारण है। उक्त माह में गम्भीर अति कुपोषित (सैम) बच्चों की पहचान बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ऑंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकत्रियों के द्वारा सामूहिक रूप से अभियान चलाकर किया जायेगा। इस योजनान्तर्गत स्वस्थ्य बालक-बालिका स्पर्धा योजना एवं अन्य योजनाओं का भी क्रियान्वयन किया जायेगा।आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा जागरूकता रैली में पोषण अभियान एवं पोषण माह के जागरूकता के नारे लगाये गये। 

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी रवीन्द्र कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कान्त राय, श्रम प्रर्वतन अधिकारी शशि सिंह बाल विकास परियोजना अधिकारी, अजय कुमार नायक एवं बाल विकास विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

16 साल के लड़के ने भाई-भाभी, भतीजे की हत्या , रोते हुए पुलिस से बोला- 2 दिन से खाना नहीं दिया था, जेल में खाना तो मिलेगा

 गोरखपुर में 16 साल के लड़के ने बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की सोते वक्त हत्या कर दी। 9 साल की भतीजी ने उसे हत्या करते देख लिया और चिल्...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789