देवरिया, 02 सितंबर। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कृष्णकांत राय ने बताया है कि पीएम यंग अचीवर्स स्कॉलरशिप अवार्ड स्कीम योजनान्तर्गत ओ०बी०सी० एवं अन्य के ऐसे छात्र / छात्राए जो कक्षा 9/10- 11/12 में अध्ययनरत है तथा जिनके अभिभावकों की वार्षिक आय रूपये 2.50 लाख से अधिक न हो एवं उनकी संस्था वेबसाइट https://yet.nta.ac.in पर लिस्टेड हो को उक्त वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन करने के उपरान्त कम्प्यूटर आधारित परीक्षा में प्राप्त मेरिट के आधार पर छात्रवृत्ति प्रदान की जानी है।
आनलाइन आवेदन हेतु छात्र / छात्राओं के पास वैध मोबाइल नम्बर के साथ आधार नम्बर तथा आधार नम्बर से जुड़ा बैंक खाता, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र का होना अनिवार्य है, आनलाइन आवेदन 11 सितंबर तक किया जा सकता है तथा आवेदन में हुए किसी प्रकार त्रुटि के सुधार हेतु 12 सितंबर से 14 सितंबर तक किया जायेगा एवं परीक्षा का प्रवेश पत्र 20 सितंबर को उक्त वेबसाइट पर प्रदर्शित होगा तथा परीक्षा की तिथि 25 सितंबर दिन रविवार को निर्धारित है। उन्होंने जनपद के समस्त शिक्षण संस्थाओं को अवगत कराया है कि उपरोक्तानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें