Good Daily News...


शनिवार, 10 सितंबर 2022

देश पहले ही एकजुट, भाजपा ने कहा- खत्म हो गया है कांग्रेस का लोगों से संवाद


shehzad poonawalla
ANI

राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस उनकी निगरानी में हुए दो लोकसभा चुनाव और अधिकतर राज्य विधानसभा चुनाव हार गई, जो यह दर्शाता है कि लोगों के साथ उनका संवाद समाप्त हो गया है।
नयी दिल्ली। कांग्रेस को चुनाव में हुए नुकसान और इसके नेताओं के पार्टी छोड़ने का जिक्र करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को दावा किया कि कांग्रेस का अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं और जनता से संवाद समाप्त हो गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार के शासनकाल में संवाद बंद होने का आरोप लगाते हुए केंद्र की आलोचना की थी। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ विपक्षी दलों में प्रधानमंत्री पद के दावेदार के रूप में राहुल गांधी को ‘पेश’ करने की कवायद का हिस्सा है और यह ऐसे समय में हो रही है, जब कई अन्य दल अपनी ताकत दिखाते हुए दिल्ली का दौरा कर रहे हैं। पूनावाला ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हालिया दिल्ली दौरे के स्पष्ट संदर्भ में यह बात कही। पूनावाला ने कहा, ‘‘वह (राहुल गांधी) 2024 के लिए प्रधानमंत्री पद के दावेदारों की सूची में शामिल होने के वास्ते दावा ठोक रहे हैं।

राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस उनकी निगरानी में हुए दो लोकसभा चुनाव और अधिकतर राज्य विधानसभा चुनाव हार गई, जो यह दर्शाता है कि लोगों के साथ उनका संवाद समाप्त हो गया है। पूनावाला ने कहा, ‘‘भारत को एकजुट करने के बारे में भूल जाओ क्योंकि यह पहले से ही एकजुट है। उन्हें गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, शशि थरूर और मनीष तिवारी जैसे नेताओं को कांग्रेस के साथ जोड़ने का प्रयास करना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोया था और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे आदर्शों ने यहां की जनता को एकजुट रखा है। भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बृहस्पतिवार को ‘कर्तव्य पथ’ का उद्घाटन करने के बाद इंडिया गेट पर बोस की प्रतिमा का अनावरण करने का कांग्रेस के किसी भी बड़े नेता ने स्वागत नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ की भी आलोचना की थी, जो पटेल को समर्पित है। 

बृहस्पतिवार को कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा के दौरान संवाददाताओं से बात करते हुए गांधी ने कहा था कि इस यात्रा का उद्देश्य लोगों से जुड़ना, उनकी बात सुनना और यह समझना है कि वे क्या झेल रहे हैं। वहीं, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भाजपा शासित राज्यों और केरल एवं तमिलनाडु जैसे विपक्ष शासित राज्यों में ईंधन की कीमतों में अंतर को लेकर ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के मार्ग के चयन पर कांग्रेस पर हमला बोला। पुरी ने ट्वीट किया, ‘‘वे (कांग्रेस) ऐसे राज्यों में जाने से पहले भाजपा शासित राज्यों का उदाहरण ले सकते हैं, जिन्होंने ईंधन की कीमतों में कटौती करने को लेकर आंखें मूंद ली हैं। उदाहरण के तौर पर, तेलंगाना और जम्मू-कश्मीर में कम से कम 14.5 रुपये प्रति लीटर का फर्क है।

Disclaimer:जीडीएन ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

माता-पिता एवं भाई की मृत्यु के बाद बेसहारा हुई पांच बालिकाओं के परिवार तक डीएम के निर्देश पर पहुंची प्रशासन की टीम

  *काउंसलिंग कर शिक्षा, सुरक्षा एवं शासकीय योजनाओं से जोड़ने की पहल*  देवरिया 22 अगस्त। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने भागलपुर विकासखंड अंतर्गत...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789