Good Daily News...


शनिवार, 10 सितंबर 2022

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,554 नए मामले, 18 और मरीजों की मौत


 corona virus
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,554 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 4,44,90,283 हो गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 48,850 रह गई है।

नयी दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,554 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 4,44,90,283 हो गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 48,850 रह गई है

मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किये गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में महामारी से 18 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही कोविड से मरने वालों की संख्या 5,28,139 पर पहुंच गई है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या, संक्रमण के कुल मामलों का 0.11 प्रतिशत है।


मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड से पीड़ित होकर ठीक होने वालों की दर बढ़कर 98.70 प्रतिशत हो गई है। मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 786 की कमी आई है। दैनिक संक्रमण दर 1.47 प्रतिशत दर्ज की गई और साप्ताहिक दर 1.80 प्रतिशत रही। मंत्रालय ने कहा कि अब तक 4,39,13,294 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। महामारी से होने वाली मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अब तक कोविड रोधी टीके की 214.77 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimerः जीडीएनने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

माता-पिता एवं भाई की मृत्यु के बाद बेसहारा हुई पांच बालिकाओं के परिवार तक डीएम के निर्देश पर पहुंची प्रशासन की टीम

  *काउंसलिंग कर शिक्षा, सुरक्षा एवं शासकीय योजनाओं से जोड़ने की पहल*  देवरिया 22 अगस्त। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने भागलपुर विकासखंड अंतर्गत...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789