देवरिया, 12 सितंबर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वधान में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार के निर्देशन में स्वयं सहायता समूह के उत्पादों के विक्रय हेतु विकासखंड वार सप्ताहिक हाट बाजार का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने विकासखंड स्तर पर कार्यक्रम के आयोजन हेतु संबंधित खंड विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया है।
मुख्य विकास अधिकारी ने विकासखंड स्तरीय हाट बाजार के आयोजन हेतु निर्धारित तिथियों व स्थलों के विवरण में बताया है कि मंगलवार को बनकटा(स्थल विकास खंड परिसर), भलुअनी(स्थल विकास खंड परिसर), देसही देवरिया(स्थल पंचायत भवन, नौतन हथियागढ़), रामपुर कारखाना(स्थल विकास खंड परिसर), बुधवार को भागलपुर(स्थल मईल चौराहा), भाटपाररानी(स्थल पकड़ी बाबू), गौरीबाजार(स्थल विकास खंड परिसर), गुरुवार को बैतालपुर(स्थल विकास खंड कार्यालय), भटनी(स्थल नूरीगंज बाजार), शुक्रवार को बरहज(स्थल ग्राम पंचायत लवरक्षी),पथरदेवा(स्थल रामपुर महुआबारी), रुद्रपुर(स्थल विकास खंड परिसर), शनिवार को देवरिया सदर(स्थल पकौली बाजार), लार(स्थल विकास खंड परिसर), सलेमपुर(स्थल पकड़ी बाजार) व तरकुलवा (स्थल तरकुलवा बाजार)में हाट बाजार का आयोजन किया जाएगा।
जनपद स्तरीय साप्ताहिक हाट बाजार का आयोजन विकास भवन परिसर में प्रत्येक शुक्रवार को किया जाता है जिसमें जनपद के उच्च कोटि के समूह उत्पादों को समूहों द्वारा विक्रय हेतु स्टॉल लगाया जाता है। मुख्य विकास अधिकारी के पहल पर स्वयं सहायता समूहों के अपने उत्पाद विक्रय हेतु एक नया प्लेटफार्म तैयार हुआ है जिससे समूहों को विक्रय हेतु बाजार पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा है। इस पहल से 70 स्वयं सहायता समूह के 213 सदस्यों द्वारा विभिन्न प्रकार 45 उत्पादों की 390165.00 रूपये की विक्रीय की गयी है। इस पहल से समूहों के उत्पादों की मांग दिन प्रतिदिन बढ़ रही है तथा उत्पादों के गुणवत्ता में अपेक्षित सुधार प्राप्त हुए है।
हाट बाजार से स्थानीय स्तर के विलुप्त हो रहे उत्पादों / पारम्परिक हस्तकला का पुर्जीवन भी हुआ है। एवं स्वय सहायता समूह के सदस्यों द्वारा डिजिटल ट्राजेक्शन को बढ़ावा देते हुए QR CODE/ UPI धनराशि का लेन-देन किया जा रहा है। इसके अलावा स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को ऑनलाईन प्लेटफार्म जैसे- अमेजन सहेली के माध्यम से भी विक्रय का कार्य किया जा रहा है। इस हेतु 70 स्वयं सहायता समूह के 50 विभिन्न उत्पाद को ऑनलाईन किया गया है जिसमें 55000.00 रुपये की विक्रीय ऑनलाईन आडर के माध्यम से हुई है। इस पहल का नाम "आपका विश्वास हमारी पहचान" रखी गयी है।
नाबार्ड एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा गठित संकुल स्तरीय संघ के द्वारा जनपद स्तर पर रूरल मार्ट के स्थापना हेतु प्रस्ताव नाबार्ड उ०प्र० के क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ को प्रेषित किया गया है। रूरल मार्ट की स्थापना विकास भवन स्थित सरस इम्पोरियम में की जा रही है जिसका संचालन आजीविका मिशन के नोडल संकुल संघ द्वारा किया जायेगा। रूरल मार्ट में जनपद के स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों को विक्रय हेतु रखा जायेगा। स्टाक एवं उत्पादों की देख-भाल हेतु नोडल संकूल संघ द्वारा महिला सदस्य को चयनित किया जायेगा जिसे पारिश्रमिक भी देय होगा। रूरल मार्ट में चयनित महिला सदस्य द्वारा प्रत्येक दिवस बैठ कर स्टाक मेनटेन करेंगी। साथ ही उत्पादों का विक्रय कर उसका लाभांश स्वयं सहायता समूह को दे दिया जायेगा।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें