देवरिया 12 सितंबर। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने बताया है कि कार्यालय जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, देवरिया में पूर्व सैनिकों/ उनके आश्रितों के समस्याओं के निराकरण हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 14 सितंबर, को अपरान्ह 05 बजे से कलेक्ट्रेट कार्यकक्ष में जिला सैनिक बन्धु की बैठक आयोजित की गयी है। इस बैठक में सैनिक बन्धु के समस्त सरकारी/ गैर सरकारी सदस्यगण प्रतिभाग लेगें। उन्होंने पूर्व सैनिकों / उनके आश्रितों को अवगत कराया है कि वे अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु उक्त बैठक में समय से उपस्थित हो, जिससे उनकी समस्याओं का निराकरण किया जा सके।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें