गोरखपुर। एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने जालसाजी के चार आरोपियों पर मंगलवार को 15-15 हजार का इनाम घोषित किया है। चारो के खिलाफ अलग अलग थाने में केस दर्ज हैं। दो आरोपी एक साल यानी 2021 से ही फरार चल रहे हैं।जानकारी के अनुसार चौरीचौरा में सुरेश कुमार पुत्र नाथूराम निवासी महुअवा के खिलाफ वर्ष 2021 में धारा 419,420,467,468,471 दर्ज हुआ था। तभी से वह फरार था।
इसी प्रकार वर्ष 2022 में धारा417, 420, 406, 504,506 के आरोप में
विनोद सम्राट पुत्र रामकुंवर निवासी रघुनाथपुर पर केस हुआ था। वही 2022 में ही धारा 417, 420,406, 504,506 के आरोप में रत्नेश राय पुत्र सुगन राय निवासी ग्राम नगवाँ प्रेम के खिलाफ और वर्ष 2021 में धारा 419,420, 467, 468,471 में रविन्द्र कुमार गुप्ता पुत्र वंशीलाल गुप्ता निवासी म0सं0 220 बी सिधारीपुर थाना तिवारीपुर पर केस दर्ज हुआ था। सभी तभी से फ़रार हैं। मंगलवार को एसएसपी ने सभी पर इनाम घोषित किया है






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें