विनय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट देवरिया। रुद्रपुर स्थित पौराणिक श्री दुग्धेश्वरनाथ मन्दिर पर सावन के तीसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी हजारो कावरियों समेत श्रद्धालुओ ने बाबा का जलाभिषेक किया।
रात 2:30 बजे मन्दिर में आरती पूजन के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए बाबा का कपाट खोल दिया गया। सबसे पहले बरहज से सरयू जलभरकर पैदल यात्रा कर मन्दिर पहुचे हजारो कावरियों ने जलाभिषेक किया।
देखते ही देखते श्रद्धालुओं की भी जलाभिषेक के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। मन्दिर परिसर में बोल बम ,व हर हर महादेव का जयघोष दिनभर गुजरता रहा। नगर पंचायत की ओर से गर्भ गृह में प्रवेश के लिए दक्षिणी गेट पर बल्लियों की बैरिकेडिंग कराई गयी थी। जहा सुबह से सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए
क्षेत्राधिकारी जिलाजीत,इंस्पेक्टर राजू सिंह,कस्बा चौकी इंचार्ज जितेंद्र बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक अजय कुमार तिवारी, प्रेम चंद,मन्दिर के सभी प्रवेश द्वार पर पुलिस बल के साथ भीड़ को नियंत्रित कर लाईन में भेजते रहे।
गर्भ गृह में महिला पुलिस बल, एनसीसी कैडेट, समाजसेवी हियुवा के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। नगर पंचायत द्वारा मन्दिर परिसर की साफ सफाई, पेयजल,पथ प्रकाश की व्यवस्था की गयी थी जिसकी देखरेख चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा, ईओ कमलेश शाही,लिपिक रामविनोद शुक्ल,सभासद जितेंद्र गुप्ता कर्मचारियों के साथ करते दिखे। मन्दिर परिसर में शाही डेंटल क्लिनिक के चिकित्सक डॉ एस के शाही द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया जहाँ सुबह से ही पूड़ी सब्जी हलवे का प्रसाद वितरित किया गया जहाँ हजारो श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया सुरक्षा को लेकर कई थानों की पुलिस बल मजूद रही स्वास्थ्य व्यवस्था में भी चिकित्सको की टीम लगी रही।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें