सोमवार, 1 अगस्त 2022
Home »
» पशुधन प्रसार अधिकारी संघ देवरिया का द्विवार्षिक अधिवेशन चुनाव संपन्न । निर्विरोध निर्वाचित हुए श्री शिवराम पति त्रिपाठी अध्यक्ष, श्री अभिषेक यादव उपाध्यक्ष, श्री निशा कांत तिवारी मंत्री, कोषाध्यक्ष श्री अशोक कुमार एवं संप्रेक्षक रामाशीष यादव
पशुधन प्रसार अधिकारी संघ देवरिया का द्विवार्षिक अधिवेशन चुनाव संपन्न । निर्विरोध निर्वाचित हुए श्री शिवराम पति त्रिपाठी अध्यक्ष, श्री अभिषेक यादव उपाध्यक्ष, श्री निशा कांत तिवारी मंत्री, कोषाध्यक्ष श्री अशोक कुमार एवं संप्रेक्षक रामाशीष यादव
देवरिया । पशुधन प्रसार अधिकारी संघ देवरिया का द्विवार्षिक अधिवेशन चुनाव देवरिया में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद देवरिया के अध्यक्ष श्रीअशोक पांडे उपस्थित रहे। सभा का अध्यक्षता श्री सी .एल.राय पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सभा का संचालन श्री पीयूष प्रकाश श्रीवास्तव प्रसार अधिकारी द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री घनश्याम उपाध्याय सेवानिवृत्त पशुधन प्रसार अधिकारी संघ अध्यक्ष एवं विभागीय पर्यवेक्षक के रुप में डॉ श्याम नगीना उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। द्वितीय सत्र में पूरे सदन में चुनाव अधिकारी श्री अशोक पांडे अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद देवरिया को नामित किया गया। चुनाव अधिकारी द्वारा सर्वसम्मति से पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित किए गए जिसमें श्री शिवराम पति त्रिपाठी अध्यक्ष, श्री अभिषेक यादव उपाध्यक्ष, श्री निशा कांत तिवारी मंत्री, कोषाध्यक्ष श्री अशोक कुमार एवं संप्रेक्षक रामाशीष यादव को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। पद एवं गोपनीयता कि शपथ श्री अशोक कुमार पांडे अध्यक्ष राज पंचायत समिति द्वारा दिलाया गया। सभा में श्री सत्येंद्र बहादुर सिंह ,अखिलेश्वर श्रीवास्तव, विष्णु गौड़, नंदलाल प्रसाद, अशोक पांडे ,आनंद कुमार मिश्र ,मनीष कुमार ,जितेंद्र कुमार ,विजय कुमार सिंह, वसीम ,छोटन सिंह ,अर्पिता सिंह ,सतीश चौहान आदि पशुधन प्रसार अधिकारी उपस्थित रहे।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें