Good Daily News...


सोमवार, 1 अगस्त 2022

आधार नंबर एकत्रीकरण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ



आधार नंबर और एपिक नंबर को लिंक करने से वोटर डुप्लीकेसी होगी दूर: डीएम

      1 अगस्त से 31 दिसंबर तक चलेगा अभियान, 7 अगस्त व 21 अगस्त को आयोजित होंगे विशेष कैम्प

   देवरिया,  01 अगस्त। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज दीनानाथ पांडेय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आधार नंबर एकत्रीकरण करने के अभियान की औपचारिक शुरुआत की। इस दौरान बड़ी संख्या में महाविद्यालय की छात्राओं ने स्वैच्छिक रूप से आधार नंबर उपलब्ध कराते हुए फॉर्म 6-बी भरकर जमा किया।
        इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और स्वतंत्रता के 75 वर्ष निर्बाधित रूप से लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकारे रही हैं। जबकि पड़ोस में कई ऐसे देश हैं जहाँ लोकतंत्र कभी पूरी तरह विकसित ही नहीं हो पाया। ये निर्विवादित रूप से देश के समस्त नागरिकों की उपलब्धि है।
      उन्होंने कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए वक्त के साथ कई परिवर्तन हुए हैं। फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र इन्हीं परिवर्तनों की तसदीक करता है। जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति किन्ही दो जगहों से मतदाता नहीं हो सकता है। ऐसे में आधार नंबर को एपिक नंबर से लिंक करने से मतदाता डुप्लीकेसी की समस्या खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि आज से 31 दिसंबर तक बीएलओ घर-घर जाकर फॉर्म 6 बी भरवाएंगे, जिनके माध्यम से मतदाता अपना आधार नंबर स्वैच्छिक रूप से दे सकते हैं। मतदाता अपना आधार नंबर ऑनलाइन भी एपिक नंबर से लिंक कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 7 अगस्त तथा 21 अगस्त को जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर विशेष कैम्प का आयोजन भी किया जाएगा।
      कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से चुनाव जागरूकता का संदेश दिया और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सौरभ सिंह, तहसीलदार आनंद कुमार नायक, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. चंद्र भूषण सिंह, डॉ ध्रुव वर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

थाना रुद्रपुर के निरीक्षण के पश्चात , एसपी ने नगर में किया पैदल मार्च

  *प्रशिक्षु आरक्षियों का सम्मेलन लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश  देवरिया। रुद्रापुर पुलिस अधीक्षक  अभिजीत आर. शंकर द्वारा थाना रुद्रपुर पर व्...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789