सीडीओ ने की समस्त विकास खंडो से वाट्सअप के माध्यम से उपस्थिति पंजिका मंगाकर कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच
विकास खण्डवार 76 अधिकारी/कर्मचारी पाये गये अनुपस्थित
आज का वेतन/मानदेय किया गया अवरुद्ध
स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु किया गया निर्देशित
देवरिया 18 अगस्त। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा आज पूर्वान्ह् 10.30 बजे समस्त विकास खंडो से वाट्सअप के माध्यम से उपस्थिति पंजिका मंगाकर कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की गयी, जिसमें विकास खण्डवार 76 अधिकारी/कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। अनुपस्थित कर्मचारियों का आज का वेतन/मानदेय अवरुद्ध करते हुए अपने से संबंधित विभागाध्यक्ष के माध्यम से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने अनुपस्थित कर्मचारियों के विवरण में बताया है कि ब्लाक रामपुर कारखाना के सहायक विकास अधिकारी(पंचायत) वृन्दा सिंह, एकाउटेंट आशुतोष राव, टी0ए0 सुनिल नाथ तिवारी, बी0एम0एम0 अजय यादव, कम्प्यूटर आपरेटर(पंचायत) प्रियंका अनुपस्थित पाये गये।
इसी प्रकार ब्लाक रुद्रपुर के अवर अभियंता ग्रा0अ0वि0 अजय प्रताप सिंह, टी0ए0 दीपचन्द गुप्ता, रामचन्द्र सिंह एवं सुरेन्द्र प्रसाद, ब्लाक गौरी बाजार के ए0डी0ओ(ए0जी0) मेवालाल भारती, ए0डी0ओ0(कोआपरेटिव) विशाल कुमार सिंह, बोरिंग टेक्निशियन हरिओम पाण्डेय, एकाउटेंट मनरेगा आलोक मिश्रा, टी0ए0 हरिलाल यादव, रामभवन साहनी, ओम प्रकाश सिंह, रामदयाल साहनी, भगवान शाही, ऋषिकेश प्रताप सिंह, लार ब्लाक के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, एकाउटेंट अनरेन्द्र गौतम, कम्प्यूटर आपरेटर दुर्गेश तिवारी, बी0एम0एम0 अमरदेव सिंह, टी0ए0 संजय कुमार सिंह, ब्लाक सदर के एकाउटेंट जगदीश प्रसाद अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी शिव कुमार राव, टी0ए0 नागेन्द्र मिश्र, संजय कुमार त्रिपाठी, सुनील कुमार, सुबाष चन्द्र, ब्रजेश सिंह, हरि गोविन्द सिंह, बी0एम0एम0 ज्योति बरनवाल, अनिता निषाद, कम्प्यूटर आपरेटर ब्रजभूषण पाण्डेय, आनंद स्वरुप तिवारी, राजनन्दनी सिंह, खण्ड प्रेरक विनय कुमार पाण्डेय, ब्लाक बरहज के कम्प्यूटर आपरेटर प्रदीप कुमार, टी0ए0 रामकरण, संतोष शर्मा, त्रिभुवन नाथ पाण्डेय, ब्लाक बनकटा के बी0सी0 शिशिर तिवारी, देश दीपक राय, ब्लाक भाटपाररानी के एकाउटेंट चन्दन, टीए रामनक्षत्र सिंह, विजय शंकर पाण्डेय, रंजीत कुमार गुप्ता, धर्मेन्द्र कुमार उपाध्याय, सुुनील कुमार प्रसाद, ए0डी0ओ0 आई0एस0बी0 शिव कुमार देवी, ब्लाक भटनी के बी0टी0 रामदेव राव, व0स0 जितेन्द्र कुमार भारती, ब्लाक बैतालपुर के टी0ए0 दिग्विजय नाथ तिवारी, जय प्रकाश, उपेन्द्र प्रकाश राव, ज्ञानेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, रमेश चन्द्र मिश्र, ब्लाक देसही देवरिया के लेखाकार रघुनाथ यादव, क0स0 राजेश कुमार गौतम, टी0ए0 संतोष कुमार, बी0एम0एम0 अनित कुमार वर्मा, टी0ए0 शेषनाथ शर्मा, ब्लाक भलुअनी के सहा0वि0अ0(पं0) राजेश राय, बी0टी0 अद्भूत शुक्ला, टी0ए0 शत्रुध्नदेव शाही, सुनील राय, सभापति मणि त्रिपाठी, राजचन्द्र यादव तथा ब्लाक सलेमपुर के टी0ए0 ऋतुदेव तिवारी, राजेन्द्र मल्ल, परमात्मा सिंह, अरुण कुमार तिवारी, अमरजीत, सुधाकर पाण्डेय तथा अवर अभियंता, ग्रा0अ0वि0 अजय प्रताप सिंह उनुपस्थितो में सम्मिलित है।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें