देवरिया, 18 अगस्त। जनपद के सुदूरवर्ती विकासखंड बनकटा में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की तरफ से दिव्यांग जनों को 50 ट्राई साइकिल का वितरण किया गया।
इस अवसर पर सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के हित में कार्य कर रही है। दिव्यांग जनों का जीवन सुगम बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में दिव्यांग जनों को ट्राइसाइकिल दी जा रही है जिससे उनके जीवन में सुगमता आएगी। भाटपाररानी विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने कहा कि ट्राइसाइकिल की सहायता से दिव्यांगजनों को आने जाने में सुविधा होगी। दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण हेतु इस तरह के विशेष कार्यक्रम नियमित तौर पर आयोजित किये जाने की आवश्यकता है, जिससे प्रत्येक पात्र व्यक्ति को ट्राइसाइकिल मिल सके।
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कृष्ण कांत राय ने बताया कि इन दिव्यांग जनों को पूर्व में चयनित किया गया था, जिन्हें आज सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा व भाटपाररानी विधायक सभा कुंवर के हाथों ट्राई साइकिल वितरण किया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख बिंदा कुशवाहा, खंड विकास अधिकारी निरंकार मिश्रा, एडीओ पंचायत, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग से श्याम करण गुप्ता व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें