देवरिया। रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने रविवार को तलाशी के दौरान लुअठई चौराहे से चार अभियुक्तों को सोने के आभूषण व नगदी के साथ गिरफ्तार कर चालान कर दिया हैं।
कोतवाली थाने पर 23/8/ 2022 को पंजीकृत मुकदमा संख्या 290 / 2022 ,धारा 457, 380 आईपीसी के चार आरोपी की तलाशी के दौरान चांदी का कमरछल्ला,छागल, सोने की अंगूठी, नथिया,कान का टप,तथा 3400 सौ रुपया नगदी बरामद हुआ जिसके बाद आरोपी
महेंद्र प्रसाद पुत्र श्यामसुंदर निवासी जंगल तरैनी, राम आशीष यादव पुत्र रामदेव महाराजगंज मंझरिया टोला महातम प्रसाद पुत्र श्याम सुंदर जंगल तरैनी, महेश चौहान पुत्र रामचंद्र निवासी नकटापार झामटोला थाना रुद्रपुर को मौके से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस टीम में शामिल उपनिरीक्षक रंजय कुमार , उपनिरीक्षक प्रेमचंद, कांस्टेबल कुंदन पासवान, उमेश चौहान, अभय सिंह, आदि शामिल रहे।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें