Good Daily News...


गुरुवार, 18 अगस्त 2022

सीडीओ ने की कौशल विकास से सम्बन्धित समस्त योजनाओं की समीक्षा बैठक

  
 देवरिया, 18 अगस्त। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन के गांधी सभागार में कौशल विकास से सम्बन्धित समस्त योजनाओं की समीक्षा बैठक आहूत किया गया, जिसमें समस्त प्रशिक्षण प्रदाताओं (डी०डी०यू जी०के०वाई० एवं यू०पी०एस०डी०एम०) को शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति के लिए सख्त निर्देशित किया गया। शून्य प्रगति वाले संस्था फर्स्ट सोर्स एवं एस०एम०डी० टेक्नोलॉजी पर कार्यवाही हेतु मिशन मुख्यालय को पत्र प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया संस्था डीoयूनिक, एवं जाईन आई टी० ब्रेन्स प्रा०लि० को एक सप्ताह में नया केन्द्र स्थापित कर 04-04 बैच बनाने का निर्देश दिया गया। संस्था सुनैना समृद्धि फाऊण्डेशन को माह अगस्त तक 12 बैच तथा पंख परिधि फाउण्डेशन को एक सप्ताह में 02 बैच बनाने का निदेश दिया गया। समस्त संस्थाओं को मिशन के गाइडलाईन के अनुसार केन्द्र स्थापित करते हुये गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया। संस्थाओं को ससमय पाठ्य सामग्री व वर्दी वितरण हेतु निर्देशित किया गया। प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार से जोड़ते हुए मिशन के पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया। 
       बैठक में जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन द्वारा संचालित समस्त योजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा किया गया। बैठक में कौशल विकास मिशन के कर्मचारी एवं जनपद हेतु नामित प्रशिक्षण प्रदाता उपस्थित रहें।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

गुरुग्राम में देश का पहला 24/7 LPG ATM (स्मार्ट वेंडिंग मशीन) शुरू किया

     भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन  लिमिटेड (BPCL) ने गुरुग्राम में देश का पहला 24/7 LPG ATM (स्मार्ट वेंडिंग मशीन) शुरू किया है। इसे 'Bhar...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789