Good Daily News...


गुरुवार, 18 अगस्त 2022

राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानो (आई०टी०आई) में प्रवेश हेतु प्रथम चरण का परिणाम घोषित . प्रथम चरण के प्रवेश हेतु अंतिम तिथि 23 अगस्त निर्धारित


देवरिया, 18 अगस्त। प्रधानाचार्य रा०औ० प्रशि० संस्थान देवरिया शोभनाथ ने बताया है कि  राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उ०प्र० अलीगंज लखनऊ द्वारा जनपद देवरिया में के चल रहे राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानो (आई०टी०आई) में सत्र 2022-23 (एक वर्षीय) एवं सत्र 2022-23 (दो वर्षीय) का प्रथम चरण का परिणाम घोषित किया गया है, जो अभ्यर्थी आवेदन किये है वे दिये गये दिशा-निर्देश के अनुसार अपना प्रवेश आवंटित संस्थानों में करा सकते हैं।
      उन्होंने बताया है कि अभ्यर्थी अपने प्रवेश के परिणाम की जानकारी के लिये वेबसाईट http://www. scvtup.in, http://www.upvesd.gov.in, http://upvesd.gov.in/dte, http:// upsdm.gov.in देख सकते है। प्रथम चरण के प्रवेश की अन्तिम तिथि 23 अगस्त दिन मंगलवार (अवकाश सहित) निर्धारित है। अभ्यर्थी दिये गये लिंक पर क्लिक करे, एव अपना पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि अंकित करें। यदि अभ्यर्थी का प्रवेश हुआ है तो उसका बुलावा पत्र प्रदर्शित होगा, जिसका प्रिन्ट वह प्राप्त कर सकता है। अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाईन आवेदन में दिये गये मोबाईल नम्बर पर चयनित अभ्यर्थी को उसके प्रवेश की सूचना एसएमएस द्वारा भी दी जा रही है। प्रवेश न होने की दशा में उसकी रैंक सूचना सहित प्रदर्शित होगी तथा अभ्यर्थी को अगले प्रवेश चरण की प्रतीक्षा करनी होगीं। प्रवेशित अभ्यर्थी अपने बुलाया पत्र की प्रति समस्त मूल प्रमाण पत्र, अंक पत्रों की प्रति एवं उनकी एक-एक प्रमाणित प्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सम्बन्धित प्रवेशित संस्थान के प्रधानाचार्य से अन्तिम निर्धारित तिथि के पूर्व सम्पर्क करके संस्थान में उपलब्ध प्रवेश लिस्ट से जॉच करवाने के उपरान्त अपना प्रवेश ले लें। अभ्यर्थी बुलाया पत्र में अंकित विवरण के अनुसार राजकीय संस्थान में प्रवेश के समय अपग्रेडेशन प्रक्रिया में भाग लेने की स्थिति के अनुसार FREEZE ( स्थिर ) एंव FLOAT (विस्थापित ) उपरोक्त दोनो विकल्पों में से किसी एक विकल्प के चयन करते हुए प्रवेश की कार्यवाही पूर्ण करानी होगी।
      सूचना एवं सम्पर्क सूत्र के संबंध में उन्होंने बताया है कि तकनीकी हेल्पाइनः 0522-4150500, +917897992063 है।अन्य किसी जानकारी हेतु 0522-4047658, +91 9628372929, विभागीय बेवसाईट www.scvtup.in, ई-मेल help@admission scvtup.in के माध्यम से  जानकारी प्राप्त किया जा सकता है।  


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

गुरुग्राम में देश का पहला 24/7 LPG ATM (स्मार्ट वेंडिंग मशीन) शुरू किया

     भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन  लिमिटेड (BPCL) ने गुरुग्राम में देश का पहला 24/7 LPG ATM (स्मार्ट वेंडिंग मशीन) शुरू किया है। इसे 'Bhar...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789