*"
देवरिया, 20 अगस्त। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया है कि भारत सरकार द्वारा आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों का मान्यता देने के लिए "सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार" वार्षिक पुरस्कार की स्थापना की गई है। इन पुरस्कारों की घोषणा प्रत्येक वर्ष नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी पर की जाती है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा वर्ष 2023 के लिए सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2022 निर्धारित है।
जनपद स्तर पर आपदा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के आवेदन https://awards.gov.in पर अपलोड किया जा सकता है।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें