Good Daily News...


रविवार, 21 अगस्त 2022

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा राप्ती नदी के तट पर बसे बनकटी में निर्मित बंधे का निरीक्षण करके प्रगति की समीक्षा की।



 ग्रामवासियों से बंधे की उपादेयता के संबंध में जिलाधिकारी ने किया सीधा संवाद

 बंधे का निर्माण होने से ग्रामप्रधान सहित ग्रामवासियों ने जाहिर की प्रसन्नता

देवरिया,20 अगस्त । जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा द्वारा विकास खंड रुद्रपुर के बनकटी ग्राम पंचायत के समीप राप्ती नदी पर निर्मित बंधे का निरीक्षण किया गया। मौके के मौजूद सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता एनके जड़िया ने बताया 4 करोड़ 92 लाख की लागत से 295 मीटर लंबाई के इस बंधे का निर्माण कार्य अप्रैल 2022 से शुरू होकर जुलाई 2022 के अंत तक पूर्ण कर लिया गया है। निर्माण संबंधी सभी मानकों का ख्याल रखा गया है। उन्होने बताया कि इसके पूर्व मुख्य अभियंता बाढ़ सागर, प्रयागराज के  निरीक्षण में गुणवत्ता एवं कार्य की प्रगति संतोषजनक पाई गई थी।

 जिलाधिकारी ने परियोजना के मास्टर प्लान का अवलोकन करते हुए परियोजना से जुड़े हुए तकनीकी पहलुओं के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के समय वहां मौजूद ग्राम प्रधान ध्रुव नारायण यादव से इस नवनिर्मित बंधे की उपादेयता के विषय में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि बनकटी क्षेत्र बाढ़ के दृष्टिकोण से अतिसंवेदनशील क्षेत्र में आता है। इस बंधे के निर्माण से इस क्षेत्र में बाढ़ की समस्या का समाधान होने से लोगों में खुशहाली है।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशानुसार जनपद में संचालित समस्त परियोजनाओं का निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाना हमारी प्राथमिकता है। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाए। 


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

वंचित 141 छात्राओं का शुल्क जमा न होने के कारण परीक्षा 28 मार्च से---

  *हाई कोर्ट के आदेश से बीएससी की विशेष परीक्षा रुद्रपुर देवरिया पं श्री कृष्ण महिलामहाविद्यालय की बीएससी प्रथम वर्ष की 141 छात्राओं का परीक...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789