Good Daily News...


मंगलवार, 16 अगस्त 2022

विशेष किशोर पुलिस इकाई की मासिक समीक्षा बैठक माह अगस्त 2022 का हुआ आयोजन



  देवरिया, 16 अगस्त। आज पुलिस लाइन देवरिया के मनोरंजन कक्ष में विशेष किशोर पुलिस इकाई की मासिक समीक्षा बैठक माह अगस्त 2022 का आयोजन प्रभारी विशेष किशोर पुलिस इकाई/ अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सोनकर की अध्यक्षता में सम्पादित किया गया, जिसके मुख्य अतिथि अमृत राज सिंह मा. प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड, देवरिया रहे । मुख्य अतिथि  द्वारा किशोर न्याय अधिनियम के अनुरुप कार्य किये जाने के लिए प्रेरित किया गया । जनपद के विधि विरुद्ध बालकों को किशोर न्याय बोर्ड देवरिया के समक्ष प्रस्तुत करने से पूर्व ही पूर्ण तैयारी के साथ एस.बी.आर. फार्म, उम्र संबंधी साक्ष्य के साथ ही प्रस्तुत करें, ताकि किशोर अपचारियों के हित में निर्णय लिया जाना सम्भव हो सके । प्रभारी विशेष किशोर पुलिस इकाई के द्वारा सी.एन.सी.पी. एवं सी.आई.सी.एल. बच्चों की श्रेणी के बारे में विस्तृत रुप से बताया गया तथा यह भी निर्देश दिया गया कि किसी भी बच्चों को हथकड़ी न लगाये तथा वर्दी पहनकर बच्चों को किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल कल्याण समिति के समक्ष न प्रस्तुत करें । 
       बैठक में उपस्थिति विशेष किशोर पुलिसों द्वारा एस.बी.आर. रिपोर्ट तैयार किये जाने के बारे में जानकारी चाही गयी जिसे जयप्रकाश तिवारी, संरक्षण अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई, देवरिया द्वारा बताया गया कि एस.बी.आर. रिपोर्ट का अर्थ किशोरों का सोशल बैकग्राउण्ड रिपोर्ट तैयार करना होता है, जिसमें किशोरों के पारिवारिक विवरण, किशोर का अपने पड़ोसियों के प्रति व्यवहार, अपने मित्रों के प्रति व्यवहार, किशोर का धर्म, रुचि आदि के बारे में पूर्ण विवरण अंकित किया जाता है । इस रिपोर्ट की सहायता से किशोरों के हित में निर्णय लिये जाने में सुविधा होती है । कार्यक्रम में उपस्थित डा. संजय चंद उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी निरीक्षक द्वारा कहा गया कि बच्चों के उम्र परीक्षण एवं निर्धारण में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो तो मुझसे सम्पर्क कर निराकरण सुविधाजनक पूर्वक कराया जा सकता है । 
         बैठक में अनिल कुमार सोनकर जिला परिवीक्षा अधिकारी, बरजोर सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना ए.एच.टी.यू., रणजीत कुमार विधि सह परिवीक्षा अधिकारी, सदस्य किशोर न्याय बोर्ड,  केन्द्र प्रबंधक व मनोवैज्ञानिक वन स्टाप सेन्टर, चाइल्ड लाइन कोलैब, चाइल्ड लाइन रेल्वे, जनपद के समस्त थानों में नामित विशेष किशोर पुलिस इकाई आदि मौजूद रहे ।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अम्बुज एकेडमी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

  रुद्रपुर (देवरिया)। क्षेत्र के ग्राम पचलड़ी में संचालित अम्बुज एकेडमी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह क...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789