Good Daily News...


मंगलवार, 16 अगस्त 2022

निर्माणाधीन कृषि कल्याण केन्द्र का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण । निर्माण कार्य की धीमी प्रगति के प्रति जाहिर की नाराजगी।। जिलाधिकारी की चेतावनी के 03 घंटे के भीतर खाली ।हुआ आवास





देवरिया,  16 अगस्त। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा विकासखंड गौरी बाजार कार्यालय परिसर में ग्रामीण अभियंत्रण सेवा द्वारा निर्माणाधीन कृषि कल्याण केन्द्र का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा से पूछताछ में यह पता चला की यह निर्माण कार्य दिसंबर 2021 से प्रारंभ होने के बजाय मार्च 2022 से शुरू हुआ है। शासकीय योजना का बोर्ड न लगा होने के प्रति जिलाधिकारी ने नाराजगी प्रकट करते हुए अवर अभियंता को निर्देशित किया कि तत्काल योजना लागत एवं अन्य विशिष्टताओं का स्पष्ट उल्लेख करता हुआ बोर्ड प्रदर्शित किया जाय।
        निर्माणधीन कृषि कल्याण केन्द्र के बगल अस्थाई निवास बनाकर रह रहे ग्राम विकास अधिकारी उदय मल्ल की तैनाती रुद्रपुर में होने के बावजूद क्लस्टर कार्यालय के रूप में प्रयुक्त करने की जानकारी प्राप्त हुई। जबकि संबंधित ग्राम विकास अधिकारी को अपने पदस्थ ग्राम पंचायत के पंचायत भवन से कार्य किया जाना है।
      जिलाधिकारी ने मौके पर पहुँचकर के संबंधित संबंधित ग्राम विकास अधिकारी से इस संबंध में जानकारी ली गई। संतोषजनक जवाब न मिलने पर जिलाधिकारी ने दूरभाष पर फटकार लगाते हुए 03 घंटे के भीतर भवन खाली करने का निर्देश दिया। खबर लिखे जाने तक 03 घंटे के भीतर ही उदय मल्ल ने भवन खाली कर दिया।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अम्बुज एकेडमी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

  रुद्रपुर (देवरिया)। क्षेत्र के ग्राम पचलड़ी में संचालित अम्बुज एकेडमी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह क...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789