देवरिया 25 जून। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम प्रशासन कुँवर पंकज ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के संबंध में निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण टीमों यथा उड़नदस्ता टीम, स्थैतिक निगरानी टीम, वीडियो अवलोकन टीम, वीडियो निगरानी टीम, लेखा टीम, कंट्रोल रूम, मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (MCMC) के लिए तैनात अधिकारियों / कर्मचारियों / समस्त सहायक व्यय प्रेक्षकों को अवगत कराया है कि वे अपने बैंक खाता नंबर और बैंक का आईएफएससी कोड, अपने पद के श्रेणी सहित जिला निर्वाचन कार्यालय देवरिया को तत्काल उपलब्ध करा दें, जिससे कि आयोग द्वारा आप को मानदेय / पारिश्रमिक के रूप में दी जाने वाली धनराशि आपके खाते में अंतरित की जा सके।
शनिवार, 25 जून 2022
Home »
» निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण टीम में तैनात कार्मिक पारिश्रमिक हेतु दें अपना ब्यौरा: एडीएम प्रशासन






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें