Good Daily News...


शनिवार, 18 जून 2022

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रचार-प्रसार हेतु जिला बार एसोसिएशन ने लिया संकल्प

  
  देवरिया  18 जून। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रचार-प्रसार हेतु जिला बार एसोसिएशन द्वारा  आमजनमानस को योग करने हेतु जागरूक करने का संकल्प लिया गया।  
       प्रभारी सचिव के निर्देशानुसार जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार दीक्षित  द्वारा आमजनमानस से अपील की गयी कि आप इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर यह शपथ ले कि आप दिन की शुरूआत व्यायाम से ही करेंगे। उन्होंने कहा कि हर देश, हर समाज और हर व्यक्ति स्वस्थ हों। सब एक साथ मिलकर एक-दूसरे की ताकत बनें। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि योग का पहला पर्याय संयम और अनुशासन को कहा गया हैं।
जिला बार एसोसिएशन के मंत्री शक्तिधर् पांडे ने कहा कि योग व्यायाम का ऐसा प्रभावशाली प्रकार है, जिसके माध्याम से न केवल शरीर के अंगों बल्कि मन, मस्तिष्क और आत्मा में संतुलन बनाया जाता है। यही कारण है कि योग से शा‍रीरिक व्याधियों के अलावा मानसिक समस्याओं से भी निजात पाई जा सकती है। 
व्यक्ति के जीवन में स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन होता है, जिसे हमेशा संजोकर रखना बहुत जरूरी है। स्वस्थ शरीर से ही व्यक्ति को हर कार्य करने में मन लगता है। योगा एक ऐसी कला है, जिससे व्यक्ति अपने आपको स्वस्थ रख सकता है। यहां तक कि योगा से व्यक्ति कई प्रकार के शारीरिक बीमारियों से उभर सकता है।
     इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से वरुण त्रिपाठी,  तरुण मणि त्रिपाठी, सिदार्थ पाठक, अमरेंद्र धर दिवेदी, विष्णु जैसवाल, संकल्प त्रिपाठी, सतीश मिश्रा, दुर्गेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।
  
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789