शनिवार, 18 जून 2022
Home »
» युवा कल्याण विभाग की विकास भवन बैठक
युवा कल्याण विभाग की विकास भवन बैठक
देवरिया 18 जून। युवा कल्याण विभाग की बैठक विकास भवन में शनिवार को हुई जिसकी अध्यक्षता जिला युवा कल्याण अधिकारी नितेश कुमार राय ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपाध्यक्ष राज्य युवा कल्याण परिषद (राज्यमंत्री) डॉ विभ्राट चंद कौशिक ने सभी ब्लॉक स्तरीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के अधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप युवा कल्याण विभाग अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन प्रत्येक विकासखंड में योग कराने की व्यवस्था करें। नव युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दलों के गठन के संख्या में बढ़ोतरी हो। गांव के प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और सम्मानित लोगो तथा खेल से जुड़े हुए लोगो से मिलकर नवयुवक दलों की सापेक्ष अधिक से अधिक गठन कराया जाए। आज के युवा देश के कर्णधार है वे किसी बहकावे में ना आए। तथा सही चीजों को सोच समझकर के राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान करें। सरकार द्वारा चलाई जा रही युवाओं के लिए सभी योजनाएं उनके हित में है। तथा उनके शुभ के लिए है। बैठक में राजेश कुमार, विश्वनाथ कानून, वसुधा पांडे, कुंवर बहादुर यादव, निखिल शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें