देवरिया । मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनांतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया में संचालित हो रहे यूपीएससी कक्षा में श्रीमती गुंजन द्विवेदी जी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं नीट की कक्षा में श्री राजीव सक्सेना जी, प्रोफेसर, मेडिकल कालेज, देवरिया मोटिवेशनल सत्र के लिए उपस्थित रहें। श्रीमती गुंजन द्विवेदी जी ने छात्रों को सिविल परीक्षा की तैयारी हेतु टिप्स दिए एवं अपने अनुभव साझा किए। छात्रों को फोकस रहते हुए टाइम मैनेजमेंट करते हुए एग्जाम क्वालीफाई करने हेतु प्रोत्साहित किया। डाक्टर राजीव सक्सेना जी ने नीट के छात्रों को तैयारी में आ रही समस्याओं को दूर करने हेतु आवश्यक जानकारियां साझा की।
इस मौके पर जिला प्रशिक्षण अधिकारी श्री शहजादे खान, प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कॉलेज प्रदीप कुमार शर्मा जी, रंजीत सिंह (प्रवक्ता, भौतिक विज्ञान), श्री बृजेश सिंह जी (व्याख्याता, अंग्रेजी) एवं श्री संजय मिश्र (अभ्युदय प्रभारी) उपस्थित रहें।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें