Good Daily News...


शनिवार, 18 जून 2022

डीएम ने किया कटियारी स्थित पर्यटन विभाग की परियोजना का निरीक्षण


डीएम ने घटिया निर्माण सामग्री एवं मानक विरुद्ध कार्य पर लगाई फटकार

मौके पर क्लैप टेस्ट में फेल हुई ईंट, प्लास्टर की मोटाई भी मिली मानक से कम

अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को सौंपी जाँच, समयबद्धता के साथ रिपोर्ट देने का निर्देश

   देवरिया, 18 जून । जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने आज बरहज तहसील के ग्राम कटियारी स्थित प्राचीन शिव व काली मंदिर स्थल के विकास के लिए पर्यटन विभाग द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। मौके पर घटिया निर्माण सामग्री एवं मानक विरुद्ध निर्माण मिलने पर डीएम ने कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि शासकीय धन की बन्दरबांट करने वालों पर सख़्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। भ्रष्टाचारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

जिलाधिकारी आज पूर्वाह्न में कटियारी गाँव पहुंचे। यहां पर्यटन विभाग द्वारा एक करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से प्राचीन शिव एवं काली मंदिर का विकास कार्य कराया जा रहा है। परियोजना के तहत धर्मशाला, सत्संग भवन, यज्ञशाला, टॉयलेट ब्लॉक, मंदिर परिसर में इंटरलॉकिंग का कार्य प्रवेश द्वार और बाउंड्री वॉल बनाए जाने की योजना को यूपीपीसीएल द्वारा क्रियांवित किया जा रहा है। इनमें से आधे से अधिक निर्माण कार्य अधूरे मिले।

जिलाधिकारी ने धर्मशाला निर्माण में प्रयोग किए जा रहे घटिया ईंट पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मौके पर ही ईंट का क्लैप टेस्ट कराया जिसमें ईंट तुरन्त टूट गई। इस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। बाउंडरी वॉल पर किये गए प्लास्टर कार्य भी प्रथम दृष्टया दोयम दर्जे के मिले। दीवार पर निर्धारित प्लास्टर की मानक मोटाई 12 मिमी के सापेक्ष महज एक चौथाई मोटी परत मिली। पिलर की डिजाइन और बीम में कई तकनीकी खामियां दिखी। यूपीपीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर जिलाधिकारी के कई सवालों का जवाब नहीं दे पाए।

डीएम ने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी कमल किशोर की अध्यक्षता में एक जांच समिति का गठन किया है, जो पूरी परियोजना का मेजरमेंट करके अपनी रिपोर्ट समयबद्धता के साथ उन्हें सौंपेगी।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

बरहज व रुद्रपुर विधान सभा क्षेत्र के विकास को मिली नई गति, मुख्यमंत्री ने दी ₹456 करोड़ से अधिक की 106 परियोजनाओं की सौगात

    *मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर किया लोकार्पण एवं शिलान्यास*      देवरिया 26 जून। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरांव में आयोजित कार...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789