कार्य योजनानुसार सभी विभागो को कार्य किये जाने के दिए गए निर्देश। अपेक्षित सूचनाओं को शनिवार तक प्रत्येक दशा में उपलब्ध कराये अधिकारी-डीएम।
देवरिया 02 जून। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण, पर्यावरण एवं गंगा समिति की बैठक विकास भवन के गांधी सभागार में आयोजित हुई। इस दौरान सभी जुडे विभागों को अन्तर्विभागीय समन्वय के साथ विभागो के साथ आवंटित लक्ष्यपूर्ति हेतु अभी से कार्ययोजना बना कर कार्य किये जाने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिया। साथ ही उन्होने यह भी कहा है कि जिन बिन्दुओं पर सूचना अपेक्षित है, उसे शनिवार तक तत्कालिक रुप में उपलब्ध करायेगें। जिलाधिकारी श्री सिंह ने वर्तमान सत्र में वृक्षारोपण के लिए स्थल चयन व किस प्रजाति के पौधे लगाये जाने है, उसकी संख्यानुसार सूची प्रत्येक दशा में उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होने यह भी कहा है कि लो लैण्ड एवं जमीन के प्रकृति अनुसार ही पौधे का चयन करें। अमृत वन तथा अमृत सरोवर को एकीकृत कर मनरेगा विभाग को इसका सफल क्रियान्वयन कराये जाने का निर्देश दिया। अमृत वन योजना के तहत सभी ग्राम पंचायतो में 75 पौधे लगाये जायेगें तथा अमृत सरोवर के तहत 75 तालाबो का निर्माण मनरेगा द्वारा कराया जा रहा है। 10 तालाबो को प्रत्येक दशा में 20 जून तक पूरा किये जाने तथा उसका निरीक्षण कराये जाने का निर्देश डीसी मनरेगा को दिया। 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रत्येक ग्राम पंचायत में हरी शंकरी पौधे यथा- पिपल, बरगद, पाकड लगाया जाना है। इसके लिये भी उन्होने निर्देश दिया कि इन सभी कार्य बिन्दुओं की कार्य योजना तैयार कर उसका सफलतम क्रियान्वयन कराया जाये। गंगा समिति के तहत घाघरा व राप्ती नदी के किनारे के गांवों में गंगा गांव सेवा समिति का गठन किया जाना है। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि इस समिति का गठन करा कर उसकी सूचना उपलब्ध करायें। उन्होने प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण तथा पर्यावरण संतुलन के लिए ही सभी आवश्यक एहतियाती उपायो को अपनाये जाने पर बल दिया। इस बैठक में डीएफओ विकाश यादव ने एजेन्डा बिन्दुओं को प्रस्तुत किया तथा सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी को आशवस्त किया कि जो भी सुझाव व निर्देश प्राप्त हुए है, उसका अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जायेगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, सीआरओ अमृत लाल बिन्द, सीएमओ डा आलोक पाण्डेय, डीसी मनरेगा बीएस राय, डीडीओ श्रवण कुमार राय, बीएसए सन्तोष राय, एआरटीओ राजीव चतुर्वेदी, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी कमल किशोर, जल निगम पी के चौरसिया, डीआईओएस देवेन्द्र गुप्ता, डीपीओ कृष्णकान्त राय, ईओ रोहित सिंह सहित अन्य अधिशासी अधिकारी गण व जुडे अन्य विभागो के अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें