इस अवसर पर ओडीओपी योजना के तहत चिन्हित 09 उद्यमियों को उपस्थित अतिथियों द्वारा किया गया सम्मानित
देवरिया 03 जून। पूर्व मंत्री/रुद्रपुर विधायक जय प्रकाश निषाद, सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, बरहज विधायक दीपक मिश्रा, एमएलसी प्रतिनिधि राजू मणि, जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश में स्थापित ’औद्योगिक परियोजनाओं की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 3.0’ का आयोजन विकास भवन के गांधी सभागार में किया गया, लखनऊ में आयोजित प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी हुआ, जिसे उपस्थित उद्यमियों व प्रबुद्धजनो द्वारा देखा गया। इस अवसर पर ओडीओपी योजना के तहत चिन्हित 09 उद्यमियों को उपरोक्त अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया तथा उन्हे उद्योग में सफलता की शुभकामनाये व बधाई दी गयी।
पूर्व मंत्री/विधायक रुद्रपुर श्री निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का लोकल फार ओकल पर जोर दिया जाता है। उद्देश्य है कि हमारे छोटे छोटे उद्यमी स्वालम्बी हो और स्वदेशी उत्पाद दुनिया में अपनी पहचान बना सके। उन्होने उसरा बाजार के औद्योगिक आस्थान में उद्यमियों की सुविधा के लिये उद्योग विभाग के किसी कर्मी को बैठने की बात कही। उन्होने छोटे-छोटे उद्यमियों को जोडने व प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। उसरा बाजार में सडक के पूरब औद्योगिक आस्थान को बढावा देने के लिये जमीन चिन्हित किये जाने को कहा।
सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि पूरी दुनिया की नजर उत्तर प्रदेश पर है। देवरिया का नाम यूपी में प्रथम आये, इसके लिये हम सभी को मिल कर काम करना चाहिये। ओडीओपी को बढावा देने की दिशा में भी कार्य करने की जरुरत है। उन्होने इस ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी के तरह देवरिया ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी भी आयोजित किये जाने को कहा। उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिये सिंगल विण्डो सिस्टम विकसित किये जाने पर बल दिया।
बरहज विधायक दीपक मिश्रा ने कहा कि उद्यम सामाजिक, मानवता व संवेदना से जुडा होना चाहिये। उन्होने कहा कि जनपद उद्योग स्थापना के लिये बेहतर माहौल है। उद्यमी आगे आये और उद्यम स्थापित कर जनपद में रोजगार का अवसर बढायें, जिससे जनपद में सुविधा व सम्मान बढे। उन्होने कहा कि जनपद में अधिकारियों की अच्छी टीम है। सहजता से सभी का काम होगा।
जिलाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि जनपद का माहौल काफी साकारात्मक है। सभी का सहयोग भी प्राप्त हो रहा है। उद्यमी भी जनपद में उद्योग स्थापना के लिए काफी उत्साहित है। देवरिया ग्राउंड ब्रेकिंग सरेमनी भी आयोजित करायी जायेगी व पूरी मेहनत व पारदर्शी से उद्योग स्थापना के लिये कार्य किया जायेगा। उन्होने सभी आगन्तुको के प्रति आभार जताया व एक-एक उद्यमियों से उनके उद्योगो के संबंध में जानकारी कर उनका उत्साहवर्द्धन किया।
इस अवसर पर उद्यमी आनंद सागर तिवारी, अमर नाथ कुशवाहा को रुद्रपुर विधायक जय प्रकाश निषाद, नवल इंटरप्राइजेज, सूर्या गैस एण्ड ट्रेडर्स को सदर विधायक, राधिका इंटरप्राइजेज बरहज विधायक, बाला जी एग्रो को एमएलसी प्रतिनिधि राजू मणि, उद्यमी अमित कुमार को जिलाधिकारी एवं योगेन्द्र कुशवाहा को मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा ओडीओपी का गिफ्ट प्रदान कर उन्हे सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत ओडीओपी द्वार तैयार बुके प्रदान कर किया गया। उपायुक्त उद्योग अनुराग यादव ने जनपद में उद्योग स्थापना ओडीओपी आदि पर विस्तृत रुप से प्रकाश डाले।
कार्यक्रम के इस दौरान डीसी मनरेगा बीएस राय, अधिशासी अभियंता विद्युत राम सेवक राम व अन्य उद्यमी गण आदि उपस्थित रहे।
बाक्स-1
जनपद स्तर पर आयोजित इस सेरेमनी कार्यक्रम में कुल 09 इकाईयां प्रतिभाग की, जिसमें आनंद सागर तिवारी पूंजी निवेश 3.50 करोड उत्पादन सोलर पैनल/लीथिएन आयन प्रोजेक्ट, नवल इंटरप्राइजेज निवेश पूंजी 2.06 करोड उत्पादन प्लास्टिक अटैची, मग बाल्टी, राधिका इंटर प्राइजेज पूंजी निवेश 1.16 करोड उत्पादन प्लास्टिक गुड्स, मग बाल्टी, बाला जी एग्रो पूंजी निवेश 5.00 करोड उत्पादन पैराडाईज राइस मिल, अन्पूर्णा उद्योग पूंजी निवेश 1.50 करोड उत्पादन अल्यूमिनियम बर्तन, अमित कुमार पूंजी निवेश 1.31 करोड अल्यूमिनियम बर्तन, योगेन्द्र कुशवाहा पूंजी निवेश 1.62 करोड उत्पादन फ्लोर मिल(आटा), अमरनाथ कुशवाहा पूंजी निवेश 1.50 उत्पादन एनोडाइजिंग/शीशे पर डिजाईन कार्य तथा सूर्या गैस एण्ड ट्रेडर्स 1.00 करोड पूंजी निवेश उत्पादन आक्सिजन लिक्विड स्टोरेज कार्य की इकाईयां सम्मिलित रही।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें