देवरिया । रूद्रपुर शनिवार को प्रत्युष विहार रामचक विद्यालय पर पत्रकार एकता समन्वय समिति तहसील इकाई रूद्रपुर की एक बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कमल पटेल ने किया । जिसमें सर्वसम्मत से तहसील इकाई की कमेटी का गठन किया गया जिसमे सर्व सम्मति से विनय कुमार गुप्ता को पुनः तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया और नवनियुक्त पदाधिकारी व सदस्यों को फूल मालाओं से स्वागत करते हुए बधाई दी गई ।
कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष कमल पटेल द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन कर किया गया । इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कमल पटेल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वाह निष्पक्षता के साथ करने की बात कही गयी। और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यों सेआह्वान किया गया और कहा कि ‘‘संघे शक्ति कलयुगे‘‘ के आधार पर पत्रकारों के ऊपर हो रहे जुल्म और फर्जी तरीके से माफियाओं के कारण फर्जी मुकदमे थानों में दर्ज कराकर निष्पक्षता पर कुठाराघात हो रहा है।
जिसे हम संगठन के माध्यम से पत्रकारों पर हो रहे उत्पीड़न का डटकर विरोध करने के लिए हम सब को लेकर सदैव तत्पर रहना चाहिए। तहसील में नवनियुक्त पदाधिकारी व सदस्य अपनी लेखनी के माध्यम से कलमकार के दायित्व का निर्वाह निष्पक्षता के साथ करें। तहसील अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता ने कहा कि मुझपर विश्वश किया गया हैं हम पत्रकारों के उत्पीड़न पर संगठन के माध्यम से आवाज उठाऊंगा चाहे वह प्रशासन अथवा कोई माफिया ही क्यो न हो। पत्रकारों की लड़ाई में आगे रहूंगा।
जिलाध्यक्ष कमल पटेल द्वारा कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें डॉ0 अशोक कुमार सिंह व ओमप्रकाश विश्वकर्मा को उपाध्यक्ष, मोईन खान को महासचिव, दिलीप पाण्डेय को मन्त्री, रविकांत व अंकित पाण्डेय को संगठन मंत्री, मुकेश कुमार को मीडिया प्रभारी, आशुतोष शर्मा को कोषाध्यक्ष, धर्मेंद्र कुमार को सह मन्त्री, कु0 खुशबू यादव को पत्रकार उत्पीड़न प्रकोष्ठ का प्रभारी नियुक्त किया गया । कार्यकारी सदस्य में अखिलेश प्रताप शर्मा, चन्दन वर्मा, तारकेश्वर विश्वकर्मा, रामछबिला भारतीय, अमन यादव को रखा गया वहीं राणाप्रताप सिंह व रामप्रताप पाण्डेय को संरक्षक तथा राष्ट्रीय संरक्षक योगेंद्र नाथ त्रिपाठी जी रुद्रपुर के प्रभारी के रूप में देख रेख की जिम्मेदारी भी दी गयी हैं। पत्रकार एकता समन्वय समिति के संरक्षक व विद्यालय के प्रधानाचार्य राणाप्रताप सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया । पत्रकार एकता समन्वय समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्वामित्र मिश्रा, राष्ट्रीय संरक्षक योगेंद्र नाथ त्रिपाठी, प्रभारी अनवर अंसारी आदि जिले, प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है ।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें