देवरिया 17 जून। जनपद में संचालित वरासत के विशेष अभियान की रैण्डमली 10 प्रतिशत राजस्व ग्रामों का सत्यापन कराये जाने हेतु जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह 18 से 20 जून तक तिथि निर्धारित की है, इसके लिये उन्होने जनपद स्तरीय 43 अधिकारियों को नामित करते हुए उन्हे निर्देशित किया है कि 218 चिन्हित ग्रामों का सत्यापन कर उसकी आख्या प्रस्तुत करेगें कि राजस्व कर्मियों व अधिकारियों द्वारा दिये गये प्रमाणपत्र अनुसार कोई भी वरासत प्रकारण शेष नही है। यदि प्रमाणपत्र दिये जाने के पश्चात भी राजस्व ग्रामो में निर्विवाद उत्तराधिकार का प्रकरण शेष पाया जायेगा तो ऐसे संबंधित लेखपाल, राजस्व निरीक्षक व राजस्व अधिकारी की जिम्मेदारी भी तय करते हुए उनके विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी।
शुक्रवार, 17 जून 2022
Home »
» 20जून तक चलेगा वरासत सत्यापन का विशेष अभियान।लगायी गयी है अधिकारियों की ड्यूटी प्रमाणपत्र देने के उपरान्त भी शेष मिलेगा प्रकरण, तो होगी कार्यवाही-डीएम






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें