Good Daily News...


शुक्रवार, 17 जून 2022

पीएम कुसुम योजना के तहत पाए 1,44,526 रुपये मूल्य का सोलर पंप महज 57,810 रुपये में


ऑनलाइन करें आवेदन, पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दी जाएगी पंप

पीएम कुसुम योजना के तहत पाए सोलर पंप: डीएम

देवरिया, 17 जून। लाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद में 25 जून 2022 से राज्य सरकार द्वारा किसानों को प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान(पीएम कुसुम) के तहत अनुदान पर सोलर पंप उपलब्ध कराया जाएगा। अनुदानित सोलर पंप पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दी जाएगी।

योजना का लाभ उठाने के लिए कृषकों को विभागीय वेबसाइट www.upagriculture.com पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इसी वेबसाइट पर बने 'अनुदान पर सोलर पंप' लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन बुकिंग की जाएगी।

ऑनलाइन टोकन जनरेट करने के उपरांत कृषक को चालान के माध्यम से कृषक अंश की धनराशि 1 सप्ताह के अंदर किसी भी इंडियन बैंक की शाखा में जमा करनी होगी अन्यथा कृषक का चयन स्वतः निरस्त हो जाएगा।

2 एचपीडीसी सर्फेस के सोलर पंप हेतु 1,44,526 बाजार मूल्य के सापेक्ष कृषक को महज 57,810 रुपये चुकाने होंगे। शेष 86,716 रुपये की रकम सरकार द्वारा अनुदान के रूप में दी जाएंगी। 5 एचपीएसी सबमर्सिबल के लिए बाजार मूल्य 2,73,137 के सापेक्ष कृषक को 1,09,255 रुपये ही चुकाने होंगे। शेष 1,63,882 रुपये सरकार द्वारा अनुदान के रूप में प्रदान की जायेंगी।

इसी प्रकार विभिन्न क्षमता वाले सोलर पंप के लिए भिन्न-भिन्न मूल्य निर्धारित हैं, जिनका अवलोकन वेबसाइट पर किया जा सकता है। 22 फीट तक की गहराई के लिए 2 एचपी सर्फेस, 50 फीट तक के गहराई के लिए 2 एचपी सबमर्सिबल, 150 फीट तक की गहराई के लिए तीन एचपी, 200 फीट की गहराई के लिए 5 एचपी और 300 फीट की गहराई के लिए 7.5 एचपी तथा 10 एचपी के सोलर पंप उपयुक्त होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि सोलर पंप पर्यावरण के अनुकूल है। इसका प्रयोग करने से किसानों की पेट्रोल/डीजल से निर्भरता कम होगी और उनके आर्थिक हितों की भी रक्षा होगी। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में योजना का लाभ उठाने का अनुरोध किया।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789