देवरिया। रुद्रपुर उपनगर में रविवार को नायब तहसीलदार हिमांशु सिंह के नेतृत्व में अतिक्रमण अभियान चलाया गया। जहा नालियों के ऊपर लगे टीन सेड, पक्का निर्माण आदि अतिक्रमण को पुलिस बल की मौजूदगी में नगर पंचायत कर्मचारियों ने बुलडोजर चला कर तोड़ दिया। नगर के इमामबाड़ा चौराहा से अतिक्रमण अभियान शुरू हुआ जो बसस्टेशन तिराहा, तहसील मार्ग, पुराना चौक जाने वाले मार्ग पर जाकर समाप्त हुआ। अधिकारियों ने कई लोगों को चेतावनी भी दी।और जुर्माना भी ठोका।
शासन के फरमान के बाद उपनगर में एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में पिछले सप्ताह से लगातार अतिक्रमण अभियान चलाया जा रहा हैं जिसमे मुख्य बाजार, जमुनी चौराहा, पश्मिमी बाईपास तक चलाया गया हैं और जुर्माना भी वसूला गया हैं।
सूत्रों की माने तो अतिक्रमण अभियान को लेकर जिला प्रशासन बकायदे सेक्टर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में नगर पंचायत कर्मचारियों के साथ हल्के के दरोगा और पुलिस बल की सूची बनाई जो अपने अपने क्षेत्र के अतिक्रमण को हटाने का कार्य करेंगे। अतिक्रमण अभियान के दौरान उप निरीक्षक नीरज सिंह मनीष सिंह तथा उमेश चौहान,अभय सिंह, कार्यालय लिपिक राम विनोद शुक्ला, अयूब खान, बृजेश शर्मा, अमित द्विवेदी, सुशील शर्मा, सुभाष कनौजिया,आदि सफाई कर्मी मौजूद रहे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें