सांसद एवं डीएम ने स्टालो का किया अवलोकन
जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगो तक पहुंचाये जाने के दिए निर्देश
देवरिया 20 अप्रैल। मझगांवा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अन्तर्गत ग्राम बढया बुजुर्ग में आयोजित स्वास्थ्य मेले का शुभारम्भ सदर सांसद डा रमापति राम त्रिपाठी ने किया तथा वे जिलाधिकारी जेपी सिंह के साथ लगाये गए विभिन्न स्टालो का निरीक्षण किए।
इस स्वास्थ्य मेले के मुख्य अतिथि श्री त्रिपाठी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इसका लाभ सभी को उठाना चाहिये। एक ही जगह संचालित योजनाओं स्वास्थ्य, आयुष्मान भारत, दिव्यांग सशक्तिकरण सहित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को जरुरतमंदो तक पहुॅचाने का कार्य किया जा रहा है। प्रयास है कि जन-जन तक स्वास्थ्य एवं संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगो तक पहुंचे।
जिलाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि जरुरतमंदों तक संचालित योजनाओं को लाभ पहुॅचाने के दृष्टिगत इस मेले का आयोजन किया गया ताकि एक ही जगह सभी सुविधायें उपलब्ध करायी जा सके। उन्होने इसके प्रचार प्रसार पर बल देते हुये कहा कि इस मेले में स्वंय आये तथा दूसरो को भी इसका लाभ उठाने के लिये बताये।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि इस स्वास्थ्य मेला में स्वास्थ्य विभाग की ओर से दवा वितरण से लेकर मरीजो का इलाज करने, क्षय, हृदय रोग, चर्म रोग, वेक्टर जनित रोग एवं दिव्यांगता परीक्षण के लिए विशेषज्ञो की टीम भी कार्य कर रही है, इसका लाभ उठाने की जरुरत है।
अतिथियो द्वारा आयुष्मान भारत, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, बाल बिकास पुष्टाहार, खेलो इंडिया-फिट इंडिया, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग, युवा कल्याण विभाग आदि की लगायी गयी स्टालो का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त किए तथा लोगो तक संचालित योजनाओं की जानकारी पहुंचाये जाने की अपेक्षा किए।
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों सहित जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकान्त राय व अन्य जुडे विभागो के अधिकारी, कर्मचारी, क्षेत्रीय जन आदि उपस्थित रहे।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें