Good Daily News...


बुधवार, 20 अप्रैल 2022

परिक्षेत्र - देवरिया के जनपदों का गन्ना सर्वेक्षण कार्यक्रम घोषित


देवरिया  20 अप्रैल। उप गन्ना आयुक्त, परिक्षेत्र - देवरिया उषा पाल ने बताया है कि परिक्षेत्र - देवरिया की चीनी मिल क्षेत्र का गन्ना सर्वेक्षण कार्य आज से शुरू किया गया है। उन्होंने इस कार्य में कृषक बन्धुओ से सर्वे टीम का पूर्ण सहयोग की अपेक्षा की है। जनपद- देवरिया को 45, कुशीनगर को 184, मऊ को 29, बलिया को 07 व आजमगढ़ को 22 सर्किल में बांटा गया है। त्रुटि रहित एवं गुणवत्ता पूर्ण गन्ना सर्वे के लिए देवरिया में 68 कुशीनगर में 237, मउ 24, बलिया में 09 और आजमगढ़ में 22 टीमों का गठन किया गया है।  परिक्षेत्र देवरिया के समस्त जनपदों में 360 कार्मिक सर्वेक्षण कार्य में भाग लेगें और ये कार्मिक परिक्षेत्र के 328261 गन्ना कृषकों के खेतों का सर्वेक्षण कार्य करेंगें।  पेराई सत्र 2022-23 में देवरिया परिक्षेत्र के कुल 8191 गन्ना ग्रामों का सर्वेक्षण कार्य सम्पन्न होगा।
       उप गन्ना आयुक्त ने बताया है कि गन्ना उत्पादन के सही आंकलन के लिए 20 अप्रैल 2022 से बोये गये गन्ने के क्षेत्र का त्रुटि रहित व गुणवत्ता पूर्ण सर्वेक्षण कार्य शुरू हो रहा है। जिसे पुरी शुद्धता, तत्परता एवं निष्ठा से गन्ना विभाग द्वारा किये जाने हेतु पेराई सत्र 2022-23 के लिए गन्ना सर्वेक्षण का कार्य शत् प्रतिशत जी.पी.एस. से किया जायेगा। इस कार्य के संदर्भ में परिक्षेत्र देवरिया की गन्ना सर्वेक्षण कार्य सुचारू रूप से समयान्तर्गत सम्पन्न कराने के लिए जनपद देवरिया को 184, कुशीनगर को 184, मउ को 29, बलिया को 07 तथा आजमगढ़ को 22 सर्किलों में बांटा गया है। इन सर्किलों के सर्वे कार्य के लिए कुल 300 कार्मिकों की टीमें बनायी गयी हैं। यह टीमें 8191 गन्ना ग्रामों का सर्वेक्षण कार्य 15 जून 2022 तक प्रत्येक दशा में पूरा करेगी।उन्होंने कहा कि जनपद- देवरिया में 23654, कुशीनगर में 256450, मउ में 22678, बलिया में 3343 व आजमगढ़ में 22136 कृषक पंजीकृत है। इन कृषकों के गन्ना के खेतों को जी.पी. एस. मशीन से किया जायेगा। कृषकों से अपील है कि गन्ना सर्वेक्षण के समय उपस्थित रह कर अपने खेत का सही एवं शुद्ध सर्वे समय से करा लें एवं अपना घोषणा पत्र भर कर सर्वे टीम को अवश्य दें।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

मेडिकल कॉलेज अस्पताल का प्राचार्य व सीएमएस ने किया निरीक्षण

   *इमरजेंसी, ओपीडी एवं वार्डों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*   देवरिया, 03 जुला...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789