देवरिया 20 अप्रैल। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में आज आयोजित विडियो कान्फ्रेस में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रगति की समीक्षा की गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने आवासों को पूर्ण किये जाने के सम्बन्ध में दिशा निर्देश भी दिये। उन्होने यह निर्देशित किया कि 30 अप्रैल तक आवासों को पूर्ण कर वांछित प्रगति अर्जित किया जाना सुनिश्चित करें।
मुख्य विकास अधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2021-22 की समीक्षा में पाया कि जनपद अन्तर्गत तृतीय किस्त निर्गत करने हेतु कुल 56 आवास अवशेष है, जिसमे बैतालपुर 06, बनकटा 12, बरहज 02, भागलपुर 7, भलुअनी 04, भटनी 04, भाटपाररानी 03, सदर 01, गौरीबाजार 10, पथरदेवा 04, रुद्रपुर 01, सलेमपुर 01 एवं तरकुलवां 01 आवास लम्बित है। उन्होने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि 03 दिवस के अन्दर भुगतान किया जाना सुनिश्चित करें। पूर्णता के सम्बन्ध में निर्देशित किया कि पूर्णता की कार्यवाही पर विशेष ध्यान दिया जाए एवं 30 अप्रैल तक प्रत्येक दशा में पूर्णता की प्रगति शत् प्रतिशत किया जाना सुनिश्चित करें।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2020-21 की समीक्षा में जनपद अन्तर्गत वर्ष 2020-21 में तृतीय किस्त निर्गत करने हेतु कुल 63 आवास अवशेष है, जिसमें बैतालपुर 06, बनकटा 11, बरहज 01, भागलपुर 07, भलुअनी 06, भटनी 03, भाटपाररानी 02,. सदर 01, देसी देवरिया 03, गौरीबाजार 03, लार 08, पथरदेवा 03, रामपुर कारखाना 01, रुद्रपुर 04, सलेमपुर 02 एवं तरकुलवा 02 आवास लम्बित है। जिसके सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि आवास के निर्माण की मानीटरिंग की जाये। निर्माण में देरी कर रहे परिवारों पर दबाव बनाकर निर्माणरू कार्य पूर्ण कराये एवं 30 अप्रैल तक प्रत्येक दशा में पूर्णता की प्रगति शत् प्रतिशत किया जाना सुनिश्चित करें।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत आवासों के निर्माण में शिथिलता बरतने हेतु एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2020-21 अन्तर्गत 3 लाभार्थियों को प्रथम किस्त निर्गत किये जाने में लापरवाही बरतने हेतु विकास खण्ड पथरदेवा के खण्ड विकास अधिकारी एवं लेखाकार को कारण बताओं नोटिस जारी किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें