Good Daily News...


सोमवार, 18 अप्रैल 2022

जिलाधिकारी ने किया कलेक्ट्रेट कार्यालय का औचक निरीक्षण



एक कार्मिक का वेतन बाधित, दो से स्पष्टीकरण तलब

फ़ील्ड मूवमेंट रजिस्टर में नियमित अंकन करने का निर्देश

कार्यकक्ष एवं विभिन्न पटल पर नेम प्लेट लगाने का निर्देश

समय से आये कार्यालय अन्यथा होगी कार्रवाई:डीएम

देवरिया,18 अप्रैल।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज सुबह कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में अनुपस्थित मिलने पर एक कर्मचारी का वेतन बाधित तथा दो कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार सभी कर्मचारी समय से कार्यालय आये अन्यथा अनुपस्थित मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी श्री सिंह ने आज प्रातः प्रातः 10:20 मिनट पर कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण प्रारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर अभिषेक कुमार का वेतन बाधित करने का निर्देश दिया तथा राहुल श्रीवास्तव को विलंब से कार्यालय आने पर चेतावनी दी। जिलाधिकारी ने अटेंडेंस रजिस्टर में फ्लूट का प्रयोग होने पर प्रशासनिक अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया। बंदोबस्त अधिकारी, चकबंदी कैलाश भारती भी अपने कार्यालय में अनुपस्थित मिले। उनसे भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।

जिलाधिकारी श्री सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में साफ-सफाई और रँगाई-पुताई के संबन्ध में नाजिर को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न कार्यकक्षों में रखी अलमारियों पर नाम चस्पा अवश्य किया जाए, जिससे अलमारी में रखे दस्तावेजों के विषय में जानकारी हो सके। 

जिलाधिकारी ने विभिन्न कार्यालयों तथा पटलों पर तैनात कार्मिकों का नेम प्लेट लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नेम प्लेट लगने से जनता को सहूलियत होती है और वह बिना किसी असुविधा के संबंधित कार्यालय में पहुंच जाती है। कलेक्ट्रेट आने वाली आम जनता के बैठने के लिए स्लैब चेयर बनाने का निर्देश दिया।

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा कार्यालय के निरीक्षण में फील्ड मूवमेंट रजिस्टर न मिलने पर उन्होंने नाराजगी  व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के फील्ड के ऑफिसर/कार्मिक शासन के निर्देशानुसार फील्ड मूवमेंट रजिस्टर में अपनी फील्ड की गतिविधि तथा आने-जाने के समय का अंकन जरूर करें। जिलाधिकारी ने राजस्व अभिलेख़ागार का जायज़ा लिया और अभिलेखों के और बेहतर रखरखाव के लिए मुख्य राजस्व अधिकारी अमृत लाल बिंद से आख्या मांगी है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) कुँवर पंकज, एएसडीएम अरुण, ईडीएम राजीव कुमार सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789