Good Daily News...


सोमवार, 18 अप्रैल 2022

नवागत डीएम ने जनता दर्शन के दौरान फरियादियों की कुल आए 73 प्रकरणों की सुनवायी की सभी अधिकारी शिकायती प्रकरणों/समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के साथ करें सुनिश्चित


 देवरिया  18 अप्रैल। नवागत जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज कलक्ट्रेट कार्यकक्ष में जनता दर्शन के दौरान आने वाले प्रत्येक फरियादियों की समस्याओं की गहनता से सुनवायी किए तथा उसके समयक समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण एवं आईजीआरएस में आने वाले सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ निस्तारण करना अनिवार्य है। सभी अधिकारी शिकायती प्रकरणों/समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करेगें। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही कदापि नही बरतेगें।
       जिलाधिकारी श्री सिंह ने आज इस दौरान कुल आए 73 प्रकरणों की सुनवायी किए एवं उसके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किए, प्रकरणों को समयबद्धता के साथ निस्तारण हेतु सौपा गया। उन्होने सभी फरियादियों की एक-एक समस्याओं की सुनवायी पूरी गहनता, संजीदगी व सहृदयता के साथ करने के उपरान्त आवश्यकतानुसार संबंधित अधिकारियों को ऐसे प्रकरणों पर त्वरित रुप से कार्यवाही किए जाने हेतु दूरभाष पर वार्ता कर उन्हे निर्देशित किया। कहा कि जन सामान्य की समस्याओं का निस्तारण सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की प्राथमिकता होनी चाहिए। कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायतों/समस्याओं को लेकर ईधर-उधर न फटके यह सभी को विशेष रुप से ध्यान देना होगा। फरियादी द्वारा जिस स्तर पर भी अपनी समस्या रखी जाये, उस स्तर पर प्रभावी तरीके से संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उसका निराकरण अनिवार्य रुप से करेगे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789