Good Daily News...


शुक्रवार, 8 अप्रैल 2022

उद्योगबन्धु सहित जनपद में कार्यरत सभी कार्यदायी

*21 अप्रैल को आयोजित होगा अप्रेंटिस मेला*

*जिलाधिकारी ने की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश*

 संस्थाएं करेंगी प्रतिभाग

एनएपीएस और मुख्यमंत्री शिशिक्षु प्रोत्साहन योजना के तहत मिलेगी अप्रेंटिसशिप देने वाले प्रतिष्ठानों को आर्थिक सहायता

देवरिया, 8अप्रैल।जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने आज वर्चुअल माध्यम से 21 अप्रैल को आईटीआई देवरिया कैंपस में आयोजित होने वाले अप्रेंटिस मेले की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने उद्योगबन्धु सहित जनपद में विभिन्न परियोजनाओं के तहत कार्यरत कार्यदायी संस्थाओं को प्रतिभाग करने और केंद्र सरकार की एनएपीएस योजना और प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री शिशिक्षु प्रोत्साहन योजना के मिलने वाले लाभ को उठाने के लिए आमंत्रित किया।

जिलाधिकारी श्री निरंजन ने बताया कि इस समय जनपद में जल शक्ति मिशन , मेडिकल कॉलेज निर्माण और फोरलेन निर्माण सहित विभिन्न परियोजनाओं में कई कार्यदायी संस्था कार्यरत हैं। अप्रेंटिस मेले में इन कार्यदायी संस्थाओं की भागीदारी से जनपद के युवाओं को स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की एनएपीएस योजना एवं मुख्यमंत्री शिशुक्षु प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षु को मिलने वाले स्टाइपेंड की 25% धनराशि अधिष्ठान को उपलब्ध करायी जाती है। इससे कार्यदायी संस्थाओं और उद्योगों को प्रशिक्षित श्रमबल भी मिलेगा और प्रशिक्षण लागत भी कम आएगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम मध्यम उद्योग तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग द्वारा उक्त मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में फिटर, इलेक्ट्रिशियन, टर्नर, मशीनिष्ट इत्यादि व्यवसायों के साथ इंजीनियरिंग और नॉन इंजीनियरिंग के भर्ती भाग ले सकते हैं। जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य आईटीआई शोभनाथ को मेले से जुड़ी तैयारियों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा कि जनपद के युवाओं को रोजगार प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की दृष्टि से अप्रेंटिस मेला अत्यंत महत्वपूर्ण है। बैठक में उपायुक्त उद्योग अनुराग यादव जिला सेवायोजन अधिकारी वकील अहमद अंसारी डीएसटीओ मनोज श्रीवास्तव सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789