आज दिनांक 08/04/2022 के अपराह्न 12 बजे विकास भवन सभागार में मुख्य राजस्व अधिकारी अमृत लाल बिंद, अपर उप जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनांतर्गत जनपद में शुरू की जा रही कक्षाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु विषय विशेषज्ञों के साथ बैठक की गई। उक्त बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी द्वारा सभी विषय विशेषज्ञों से पूर्ण मनोयोग से छात्रों को निशुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने हेतु कहा गया। अपर उप जिलाधिकारी द्वारा योजना के संचालन हेतु जनपद में अभ्युदय सेल स्थापित करते हुए कोर्स वाइज प्रभारी अधिकारी, सह प्रभारी अधिकारी नामित किए जाने के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इच्छुक सेवानिवृत्त विषय विशेषज्ञों को भी आमंत्रित किया जायेगा, जिसमें नियमानुसार मानदेय भी देय होगा। उन्होंने जनपद के विषय विशेषज्ञों से अभ्युदय योजना में शामिल होने का अनुरोध किया। बैठक में जिला प्रशिक्षण अधिकारी (कोर्स को-ऑर्डिनेटर), प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कालेज, वाइस प्रिंसिपल (राजकीय इंटर कालेज), विभिन्न विषय विशेषज्ञ उपस्थित रहें।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें