Good Daily News...


शनिवार, 30 अप्रैल 2022

फसल नुकसान की स्थिति में 72 घण्टे के अन्दर उसकी सूचना बीमा कम्पनी को करें पंजीकृत


 सीडीओ ने बीमा से सम्बन्धित जनपद/तहसील स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों की दी जानकारी

 विशेष जानकारी हेतु जिला कृषि अधिकारी/उप कृषि निदेशक से कर सकते है सम्पर्क

 देवरिया  30 अप्रैल। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से आच्छादित सभी कृषकों को अवगत कराया है कि जनपद में हुई असामयिक वर्षा / ओलावृष्टि, जल भराव (धान की फसल को छोड़कर), बादल फटना, भू-स्खलन, आकाशीय बिजली से उत्पन्न आग से क्षति प्रभावित किसानो को फसल नुकसान की स्थिति में कम्पनी के टोल फ्री नम्बर- 1800 889 6868 एवं सम्बन्धित बैंक, कृषि विभाग एवं क्राप इन्शोरेन्स ऐप के माध्यम से 72 घण्टे के अन्दर फसल नुकसान की सूचना बीमा कम्पनी को पंजीकृत करे ताकि जनपद में हुई क्षति का सही-सही आंकलन कराते हुए कृषकों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्राविधानान्तर्गत क्षतिपूर्ति दिलाया जा सके। जनपद में खरीफ वर्ष में धान, अरहर, मक्का, मूँगफली एवं रबी वर्ष में गेहूँ, साठी, बागवानी फसल में केला व हरा मटर बीमा हेतु आच्छादित है।
         मुख्य विकास अधिकारी ने बीमा से सम्बन्धित जनपद/तहसील स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों के विवरण में बताया है कि तहसील सदर हेतु दीपक सिंह कार्यालय का पता ए0आई0सी0ऑफ इंडिया सोन्दा निकट सेन्ट्रल बैंक देवरिया मोबाइल नम्बर 9628552733, बरहज हेतु सौरभ कुमार तिवारी कार्यालय का पता ए0आई0सी0ऑफ इंडिया कपरवार चौराहा मोबाईल नम्बर 8090082009, भाटपाररानी हेतु मुकेश सिंह ए0आई0सी0ऑफ इंडिया ब्लाक रोड भाटपाररानी मोबाईल नम्बर 8354059077, रुद्रपुर हेतु अजय प्रताप राव कार्यालय का पता ए0आई0सी0ऑफ इंडिया नियर बीज गोदाम रुद्रपुर मोबाइल नम्बर 7982397229 तथा सलेमपुर हेतु शिवम मिश्रा कार्यालय पता ए0आई0सी0ऑफ इंडिया नियर बीज गोदाम सलेमपुर मोबाइल नम्बर 9721358797 है, जो संबंधित तहसील हेतु कार्यरत है। विशेष जानकारी हेतु जनपद स्तर पर जिला कृषि अधिकारी/उप कृषि निदेशक देवरिया से सम्पर्क किया जा सकता है।  
 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

देश विदेश व राज्यों का टॉप हैडलाइन मुख्य समाचार

        *07- अक्टूबर- मंगलवार* * कथित हमले के बाद पीएम मोदी ने सीजेई गवई से बात, कहा- उन पर हुए हमले ने हर भारतीय को क्षुब्ध कर दिया, हमारे ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789