देवरिया 20 अप्रैल। जिलाधिकारी जेपी सिंह के निर्देश पर जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर ने बताया है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा जनपद में संचालित पं० दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय मेहरौना में शिक्षा सत्र 2022-23 में कक्षा-6 एवं 11 में अनुसूचित जाति / जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग के छात्र तथा कक्षा-7, 8, 9 अनुसूचित जाति/जनजाति के छात्रों हेतु रिक्त स्थानों पर छात्रों (बालक) के प्रवेश हेतु जनपद स्तर पर प्रवेश परीक्षा कराया जाना है। प्रवेश परीक्षा का आयोजन पं० दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, मेहरौना, विकास खण्ड रामपुर कारखाना में किया जायेगा तथा प्रवेश परीक्षा का आवेदन पत्र जिला समाज कल्याण अधिकारी, देवरिया पं० दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, मेहरौना के कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है।
प्रवेश परीक्षा सम्बन्धी कार्यक्रम के संबंध में उन्होंने बताया है कि कार्यालय में आवेदन जमा करने की अन्तिम तिथि 28 अप्रैल, कार्यालय में प्राप्त आवेदन पत्र में परीक्षणोपरान्त प्रवेश परीक्षा हेतु अर्ह आवेदकों की सूची प्रकाशन की तिथि 29 अप्रैल, प्रवेश परीक्षा की तिथि 30 अप्रैल,प्रवेश परीक्षा में सफल / उत्तीर्ण छात्रों की सूची एवं प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ होने की तिथि 06 मई निर्धारित है। उक्त विद्यालय में प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र आवेदन करने प्रवेश परीक्षा के सम्बन्ध में अधिक जानकारी हेतु जिला समाज कल्याण अधिकारी देवरिया,प्रधानाचार्य पं0 दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, मेहरौना के कार्यालय में सम्पर्क कर सकतें है।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें