पीएम मोदी ने अपने भाषण के दौरान बनास की महिलाओं के साहस व जज्बे की सराहना की. उन्होंने बनासकांठा की महिलाओं को नमन किया और कहा कि यहां कि महिलाएं अपने मवेशियों की देखभाल अपने बच्चों के रूप में करती है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बनासकांठा में बनास डेयरी के एक नए परिसर और आलू प्रोसेसिंग प्लांट का उद्घाटन करने के बाद बनासकांठा जिले के दियोदर में एक रैली को संबोधित किया.प्रधानमंत्री की इस रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी थी. भाषण के दौरान प्रधानमंत्री ने महिलाओं को झुककर प्रणाम किया, जबकि महिलाओं ने हाथ उठाकर उन्हें आशीर्वाद भी दिया. साथ ही महिलाओं ने पीएम का उत्साहवर्धन भी किया. प्रधानमंत्री ने भी अपने भाषण के दौरान बनास की महिलाओं के जज्बे को सराहा. उन्होंने बनासकांठा की महिलाओं को नमन किया और कहा कि यहां कि महिलाएं अपने मवेशियों की देखभाल अपने बच्चों के रूप में करती हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले कई वर्षों में बनास डेयरी स्थानीय समुदायों, विशेषकर किसानों और महिलाओं को सशक्त बनाने का केंद्र बन गया है.
पीएम मोदी ने बनासकांठा के दियोदर में बनास डेयरी संकुल में महिला लाभार्थियों के साथ बातचीत की. बनासकांठा की महिलाओं ने पीएम के साथ अपनी प्रगति की कहानियां साझा कीं और बताया कि वे कितनी मात्रा में दूध बेचने में सक्षम हैं और इससे उनकी कमाई कितनी है. उन्होंने कहा कि पीएम के गुजरात के सीएम बनने के बाद ही उन्हें ज्योतिग्राम योजना के तहत बिजली मिलने लगी थी.







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें