देवरिया 20 अप्रैल। गौरी बाजार से रुद्रपुर मार्ग पर गत दिवस हुई सडक दुर्घटना में रुद्रपुर निवासी रामानंद मौर्या की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु होने पर मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 02 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दिये जाने की स्वीकृति हुई। स्वीकृत धनराशि 02 लाख का चेक आज उप जिलाधिकारी रुद्रपुर संजीव कुमार उपाध्याय द्वारा दिवंगत की पत्नी विद्योत्मा मौर्या को प्रदान किया गया। उन्होने दिवंगत के परिजनो को ढांढस बधाया तथा इस दुःख की घडी को सहने का सबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।
बुधवार, 20 अप्रैल 2022
Home »
» एसडीएम रुद्रपुर ने सडक दुर्घटना में मृत्यु होने पर दिवंगत की पत्नी को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दिया 02 लाख का चेक






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें