Good Daily News...


सोमवार, 11 अप्रैल 2022

आजादी केे अमृत महोत्सव के अन्तर्गत जनपद के समस्त ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य केन्द्रों पर 18 से 23 अप्रैल के मध्य आयोजित होगा स्वास्थ्य मेला


 सभी संबंधित अधिकारियों को इसके आयोजन हेतु विस्तृत कार्ययोजना के संबंध में दिया गया है आवश्यक निर्देश 

 देवरिया  11 अप्रैल। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जनपद के सभी विकास खंड स्तरीय स्वास्थ्य केन्द्रों पर 18 से 23 अप्रैल के मध्य स्वास्थ्य मेला आयोजन के सफल क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने सभी संबंधित विभागो को तैयार कार्ययोजना अनुसार अपने दायित्वों का निर्वहन किए जाने के निर्देश दिए है। साथ ही उन्होने कहा है कि  इस स्वास्थ्य मेले के आयोजन की सभी आवश्यकताओं के दृष्टिगत व्यवस्थाओं को समय पूर्व ही सुनिश्चित करेगें। इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता कदापि नही बरतेगें।  
      जिलाधिकारी के उक्त निर्देश के परिप्रेक्ष्य में विभागो को सौपे गये जिम्मेदारियों व कार्य योजना अनुरुप व उसके पालन हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी डा आलोक पाण्डेय ने सभी  अधीक्षक/प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया है कि वे कार्ययोजना के सफल संचालन हेतु ब्लाक स्तर पर ब्लाक प्रमुख की अध्यक्षता में एक समिति गठित करेंगें, जिसके समन्वयक खन्ड विकास अधिकारी व प्रभारी चिकित्साधिकारी होगंे, जबकि अन्य अधिकारी गण समिति के सदस्य के रूप में कार्य करेंगें। संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे-मातृ-शिशु स्वास्थ्य परिवार कल्याण, संचारी एवं गैर संचारी रोग सम्बन्धी चिकित्सकीय/ओ.पी.डी. सेवाएं भी इस मेले में प्रदान की जायेगी। ओ0डी0ओ0पी0 के अतिरिक्त नेत्ररोग, बधिरता एवं ओरल हेल्थ सम्बन्धी जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श एवं टेली कन्सल्टेन्सी/ई-संजीवनी की सेंवाए भी विभाग द्वारा प्रदान की जायेगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्टाल लगाया जायेगा।  
            आयुष विंग/विभाग द्वारा  स्टाल लगाकर लोगों को आयुष-हेल्थ एण्ड वेलनेस सेण्टर, योग, औषधि पौधे आदि के बारे में जानकारी दी जायेगी, साथ ही लोगों को घरेलू पद्धति से उपचार के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की जायेगी। आयुष्मान भारत के अन्तर्गत साचीज संस्था द्वारा स्वास्थ्य मेले में स्टाल लगाकर गोल्डेन कार्ड बनाये जायेगें तथा निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा योजना के सम्बन्ध में अवगत कराया जायेगा। विभाग द्वारा स्वास्थ्य मेले हेतु समुचित मात्रा में दवाईयों निदान एवं कन्ज्यूमेबिल्स की व्यवस्था की जायेगी। स्वास्थ्य मेले हेतु स्टाल का निर्माण विभाग द्वारा कराया जायेगा तथा समस्त पार्टनर्स विभागों को उपलब्ध कराया जायेगा जबकि साज-सज्जा सम्बन्धित विभागों के द्वारा किये जायेगें। ब्लॉक स्तरीय मेला आयोजन स्थल, तिथि, समय व मिलने वाली सेवाओं का प्रचार-प्रसार आयोजन से 03 दिन पूर्व अवश्य किया जाय। मेला स्थल पर प्रारम्भ के काउन्टर पर ही रजिस्ट्रेशन काउन्टर स्थापित किये जाये जहाँ पर आगन्तुकों का रजिस्ट्रेशन किया जायेगा। योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु व्यापक प्रचार प्रसार सामग्रियों का उपयोग किया जाय। आयोजन स्थल पर साफ-सफाई कूड़ा निस्तारण की पर्याप्त व्यवस्था की जाय। मेले में सेवा प्रदान करने हेतु चिकित्सको, विशेषज्ञों, पैरा मेडिकल स्टाफ, कम्युनिटी हेल्थ आफिसर, ए०एन०एम०, आशा की ड्यूटी निर्धारित की जाय। स्वास्थ्य मेलों का उद्घाटन स्थानीय सांसद/विधायक गण द्वारा किया जायेगा जिनको सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर आमंत्रण पत्र के माध्यम से आमंत्रित किया जाय।  
     मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया है कि चिकित्सा स्वा० एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त अन्य विभागों द्वारा भी इस मेले में स्टाल लगाये जाने के साथ ही संचालित योजनाओं की जानकारी आमजन को दी जायेगी। शिक्षा विभाग द्वारा अपने विभागीय माइक्रोप्लान के अनुसार छात्रों को मेले के आयोजन एव प्रदान की जाने वाली सेवाओं के सम्बन्ध में जागरूक किया जायेगा जिससे अधिक से अधिक लोग प्रतिभाग कर सके। महिला एवं बाल विकास द्वारा विभाग द्वारा स्टाल लगाकर पोषण अभियान, टेक होम राशन, कुपोषण आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी जायेगी। विभाग द्वारा गोद भराई जैसे कार्यक्रम भी किये जाने हैं।  कार्यक्रम स्थल पर पेयजल आदि की व्यवस्था विभाग द्वारा की जायेगी। दिव्यांग जन सशक्तिकरण कल्याण विभाग द्वारा स्वास्थ्य मेले में दिव्यांगता की जांच एव प्रमाण पत्र वितरण हेतु स्टाल लगाया जायेगा साथ ही पात्र लोगों को आवश्यक उपकरण वितरित किये जायेगें।
 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789