कम पंजीकरण पर जतायी नाराजगी
छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता:डीएम
देवरिया,11 अप्रैल। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने आज सदर तहसील के तीन गेहूं क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया और गेहूं खरीद की प्रक्रिया को तेज करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। साथ ही कहा कि यदि गेहूं खरीद में किसी भी तरह की लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गेहूं खरीद राज्य सरकार की मंशानुरूप कृषकों के हित में की जाए।
जिलाधिकारी आज सुबह साढ़े 9 बजे किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड सेखोना, सहकारी संघ बलियावा और राजकीय गेहूं क्रय केंद्र देवरिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टॉक रजिस्टर, बोरा रजिस्टर, क्रय पंजिका, निरीक्षण पंजिका, रिजेक्शन पंजिका आदि में पेशानी न होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी ने कम पंजीकरण होने पर किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड सेखोना क्रय केंद्र प्रभारी अवधेश यादव को चेतावनी दी। साथ ही पिछले वर्ष गेहूं खरीद पंजीकरण कराने वाले कृषकों से टेलीकॉलिंग के जरिये संपर्क स्थापित कर रबी विपणन वर्ष 2022-23 के लिए पंजीकरण कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों पर दो इलेक्ट्रॉनिक कांटा, विनोइंग मशीन, नमी मापक यंत्र, छलना, पावर डस्टर आदि उपलब्ध मिले। जिलाधिकारी ने बताया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के अंतर्गत जनपद में कुल 136 गेहूं क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। सरकार द्वारा गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹2015 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है इस वर्ष गेहूं की खरीद 15 जून 2022 तक की जाएगी। छोटे किसानों का गेहूं प्राथमिकता के आधार पर खरीदा जाएगा। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सौरभ सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी भीम चन्द्र गौतम, असिस्टेंट रजिस्ट्रार कॉपरेटिव अजय कुमार सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें