Good Daily News...


सोमवार, 11 अप्रैल 2022

विशेष किशोर पुलिस इकाई (एस.जे.पी.यू.) की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

  

देवरिया   11 अप्रैल। आज  पुलिस लाइन के प्रेक्षा गृह में विशेष किशोर पुलिस इकाई (एस.जे.पी.यू.) की मासिक समीक्षा बैठक किया गया, जिसमें प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/ सिविल जज सीनियर डिविजन  शिवेन्द्र कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक महोदय राजेश कुमार सोनकर,  उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संजय चन्द उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन संरक्षण अधिकारी  जयप्रकाश तिवारी द्वारा किया गया ।  बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद में किशोर न्याय बालकों की देख-रेख संरक्षण अधिनियम 2015 के अन्तर्गत बाल संरक्षण सेवाये (सी.पी.एस. योजना ) ग्राम एवं ब्लाक स्तर की बाल संरक्षण समितियों, देख-रेख संरक्षण एवं विधि का उल्लंघन करने वाले बालकों के सर्वोत्तम हितों को ध्यान में रखते हुये किया गया । 
       बैठक के प्रारम्भ में प्रभारी सचिव/ सिविल जज सीनियर डिविजन द्वारा बताया गया कि विशेष किशोर पुलिस इकाई का बालकों के प्रति बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, बच्चो के पुनर्वासन, संरक्षण आदि में तत्परता पूर्वक कार्य करें । अपर पुलिस अधीक्षक/ नोडल विशेष किशोर पुलिस इकाई के द्वारा किशोर न्याय अधिनियम के प्रारम्भ से लेकर वर्तमान तक हुये बदलाव के बारे में एवं विशेष किशोर पुलिस इकाई के कर्तव्य एवं दायित्वों के बारे में विधिवत रुप से बताया गया ।  
      संरक्षण अधिकारी जय प्रकाश तिवारी द्वारा बताया गया कि जनपद में जब भी कोई बच्चा जो देख-रेख एवं संरक्षण वाला है, आपके संपर्क में आता है, तो उसको सर्वप्रथम बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करें । यदि विधि का उल्लंघन करने वाला बालक आपके संपर्क में आता है, तो उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष समस्त प्रक्रिया पूर्ण करते हुये प्रस्तुत करें । मनोवैज्ञानिक  रामकृपाल मौर्य द्वारा बताया गया कि बच्चो के लिए उसके उम्र के अनुसार गृह की व्यवस्था सरकार के द्वारा की गयी है । अंत में श्री तिवारी द्वारा उपस्थित समस्त का धन्यवाद ज्ञापन किया गया ।
    इस बैठक में जनपद से समस्त थानों में नामित बाल कल्याण अधिकारी, श्रम विभाग के प्रतिनिधि, मनोवैज्ञानिक राजकीय बाल गृह (बालक), सदस्य किशोर न्याय बोर्ड, सदस्य बाल कल्याण समिति, प्रबन्धक वन स्टाप सेन्टर, समन्वयक चाइल्ड लाइन, जिला बाल संरक्षण इकाई के कार्मिक, समन्वयक रेलवे चाइल्ड लाइन,  एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789