देवरिया 01 अप्रैल। देवरिया स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन-2022 के सकुशल सम्पादन हेतु जनपद में सम्पन्न होने वाले स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों के लिये पीठासीन अधिकारी / मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण, सेक्टर मजिस्ट्रेट / माइक्रो आब्जर्वर का प्रशिक्षण 05 अप्रैल को पूर्वान्ह 12 बजे से विकास भवन के गाँधी सभागार में आयोजित है।
मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने यह जानकारी देते हुए समस्त पीठासीन अधिकारी/मतदान कार्मिकों, माइक्रो आब्जर्वर व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अवगत कराया है कि उक्त तिथि को ससमय उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करना सुनिश्चित करें।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें