देवरिया ।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर पार्टी सभी जिला मुख्यालयों पर मतगणना स्थलों पर रात जगारण कर ईवीएम की निगरानी कर रही है। मतगणना को लेकर पार्टी की तैयारियों का जायजा लेने देवरिया आए पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
अधिकारी जनआदेश को परिवर्तित करने पे पड़े हैं
शहर के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में कहा, भाजपा का लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। प्रदेश की जनता इस सरकार को परिवर्तित करने का जनादेश दे चुकी है। ऊपर के आदेश पर अधिकारी जनादेश को बदलने का प्रयास कर रहे हैं। कई जनपदों में यह ईवीएम पकड़ी गई है।
पदाधिकारियों को एलर्ट रहने को कहा
अंबिका चौधरी ने कहा, पार्टी पदाधिकारियों को एलर्ट रहने की नसीहत दी गई है। एग्जिट पोल के बारे में अंबिका चौधरी ने कहा, यह कवर फायर दिया जा रहा है। ऐसा करके ईवीएम हैक की कोशिशों को अंजाम दिया जाना है। इस दौरान गेंदालाल यादव, जिलाध्यक्ष दिलीप यादव आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें