Good Daily News...


गुरुवार, 10 मार्च 2022

हत्या के प्रयास में अवैध तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार*

*
गोरखपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताड़ा  द्वारा "अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी" के संबंध में चलाये जा रहे अभियान/निर्देश के क्रम में व पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार  व क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ रत्नेश कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक थाना शाहपुर संजय सिंह के कुशल निर्देशन में धीरेन्द्र यादव पुत्र जीऊत यादव निवासी जंगल तुलसीराम बिछिया कोहार टोला हरि मैरेज लान थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर को सतीश पाण्डेय उर्फ शंखू पाण्डेय पुत्र गया पाण्डेय निवासी रेलवे कालोनी बिछिया थाना शाहपुर गोरखपुर तथा उसके दो अज्ञात साथियों द्वारा शराब पीने के रंजसी को लेकर रात आठे बजे शंखू पाण्डेय द्वारा जान से मारने की नियत से धीरेन्द्र यादव पर तमंचे से फायर कर दिया गया था जिसके विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 105/2022 धारा 307, 506 भादवि में दर्ज किया गया था । प्रकरण में अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में मामूर टीम द्वारा कि मुखबीर खास की सूचना पर मुख्य अभियुक्त सतीश पाण्डेय उर्फ शंखू पाण्डेय उपरोक्त को पीएसी कैंप मोड़ के पास से समय करीब 2.30 बजे सुबह गिरफ्तार कर लिया गया ।
 पुनःपुलिस टीम द्वारा मुकदमे में प्रकाश में आये अभियुक्त मंतोष ठाकुर पुत्र विरेन्द्र ठाकुर निवासी उत्तरी जटेपुर मकसूदन दास कोठी थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर उम्र 40 बर्ष को मुखबिर की सूचना पर धर्मशाला पुल के नीचे बौलिया रेलवे कॉलोनी की तरफ जाने वाले मोड़ से थोड़ा आगे सड़क के किनारे से गिरफ्तार कर लिया गया । बरामदगी के आधार पर अभियुक्तो के विरुद्ध थाना स्थानीय पर क्रमशः मु0अ0सं0 106/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट तथा मु0अ0सं0 107/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट भी पंजीकृत किया गया है । अभियुक्तगण गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है ।गिरफ्तारी करने वालो में उ0नि0 कुवंर गौरव सिंह चौकी प्रभारी असुरन  थाना शाहपुर उ0नि0 नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव चौकी प्रभारी झरना टोला थाना शाहपुर उ0नि0 राकेश कुमार थाना शाहपुर आरक्षी कमलेश कुमार थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर सम्लित रही हैं।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

बरहज व रुद्रपुर विधान सभा क्षेत्र के विकास को मिली नई गति, मुख्यमंत्री ने दी ₹456 करोड़ से अधिक की 106 परियोजनाओं की सौगात

    *मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर किया लोकार्पण एवं शिलान्यास*      देवरिया 26 जून। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरांव में आयोजित कार...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789