Good Daily News...


गुरुवार, 13 जनवरी 2022

नोडल अधिकारी ने किया विभिन्न स्थानों का निरीक्षण। कोविड चिकित्सा से जुड़े दवाओं-सामग्रियों के लॉजिस्टिक सपोर्ट और सप्लाई चेन मैनेजमेंट पर जोर

   

आरटीपीसीआर टेस्टिंग सैम्पलों का हो गुणवत्तापूर्ण कलेक्शन: नोडल अधिकारी

निगरानी समितियों के माध्यम से हो मेडिकल किट वितरण: नोडल अधिकारी

देवरिया (सू0वि0) 12 जनवरी। जनपद के नोडल अधिकारी शमीम अहमद खान, सचिव उच्च शिक्षा ने विभिन्न स्थानों का दौरा कर कोविड-19 के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों का जायजा लिया  एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड से बचाव के उपायों में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए।
      नोडल अधिकारी ने जिला अस्पताल के प्रवेश द्वार पर कोविड हेल्पडेस्क न मिलने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने तत्काल कोविड हेल्पडेस्क बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का टेम्परेचर चेक किया लिया जाए और बिना मास्क के किसी भी व्यक्ति को अस्पताल में प्रवेश न दिया जाए। अस्पताल में विभिन्न स्थानों पर सेनेटाइजर की व्यवस्था आमजन के लिए सुनिश्चित की जाए।
       जिला अस्पताल में नोडल अधिकारी ने बाल रोग, चेस्ट, ईएनटी, सायकेट्री सहित विभिन्न विभागों की ओपीडी का निरीक्षण कर डॉक्टरों और मरीजों से संवाद स्थापित किया और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की। उन्होंने प्रत्येक डॉक्टर के कक्ष में फेसशील्ड और सेनिटाइजर रखने का निर्देश दिया।
      नोडल अधिकारी ने जिला अस्पताल स्थित बायोसेफ्टी लैब (बीएसएल)-2 का निरीक्षण किया और आरटीपीसीआर टेस्टिंग सैम्पलों के रखरखाव की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बीएसएल लैब में एलटी की संख्या बढ़ाने को कहा। सैम्पल लीकेज को न्यूनतम करने के लिए सैंपल कलेक्शन और रखरखाव के प्रति सजगता बरतने के निर्देश दिए।
      नोडल अधिकारी ने एमसीएच विंग में स्थापित दोनों ऑक्सीजन प्लांट का  निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि प्लांट परिसर में इसे चलाने वाले ऑपरेटर और इलेक्ट्रिशियन का नाम अंकित किया जाए, जिससे किसी आकस्मिक स्थिति में इनसे संपर्क किया जा सके।उन्होंने एमसीएच विंग में एनजीओ के माध्यम से स्थापित ऑक्सिजन प्लांट को ठीक कराने का निर्देश दिया।
      नोडल अधिकारी ने विकास भवन स्थित फार्मेसी के भंडारगृह का निरीक्षण कर आवश्यक दवाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कोविड-19 के रोकथाम में प्रयोग होने वाले सभी दवाओं एवं सामग्रियों के लॉजिस्टिक सपोर्ट और सप्लाई चेन मैनेजमेंट की प्रभाविता बढ़ाने के सम्बंध में आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी आकस्मिक स्थिति में जनपद के किसी भी स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्सा सामग्रियों की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने भंडारगृह में रखे आयुर्वेदिक दवाओं का वितरण आयुष केंद्रों पर कराने का निर्देश दिया। साथ ही स्टॉक रजिस्टर सहित विभिन्न दस्तावेजों का अवलोकन भी किया।
        नोडल अधिकारी ने निगरानी समितियों के माध्यम से संदिग्धों को मेडिकल किट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही कोविड टेस्टिंग बढ़ाने को कहा।
      जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने नोडल अधिकारी को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिये गए निर्देशों का पालन किया जाएगा। उन्होंने होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड संक्रमितों को मिल रही मेडिकल किट एवं अन्य सहायता सामग्रियों के सम्बंध में नोडल अधिकारी को अवगत कराया।
     इससे पूर्व नोडल अधिकारी ने सोमवार  देर सायं एमसीएच विंग में एल-2 श्रेणी के व्यक्तियों के लिए बने डेडिकेटेड कोविड वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने एल-2 अस्पताल के प्रोटोकॉल को लागू करने के लिए निर्देशित किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने अपनी उपस्थिति में वेंटिलेटर तथा ऑक्सिजन कन्सन्ट्रेटर सहित विभिन्न उपकरणों को क्रियान्वित कराया। उन्होंने एमसीएच विंग में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
      इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) कुँवर पंकज, महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ राजेश कुमार बरनवाल, सीएमओ डॉ आलोक कुमार पांडेय, सीएमएस डॉ आनंद मोहन वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत राय सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789