Good Daily News...


सोमवार, 3 जनवरी 2022

मतदाता सूची के लिंगानुपात में 45 अंक की वृद्धि

*
848 से बढ़कर 893 हुआ मतदाता सूची का जेंडर रेशियो

बरहज विधानसभा क्षेत्र में है सर्वाधिक 930 जेंडर रेशियो

जल्द ही 900 का आंकड़ा पार करेगा मतदाता सूची का जेंडर रेशियो:जिला निर्वाचन अधिकारी

देवरिया (सू0वि0) 03 जनवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि जनपद की मतदाता सूची लिंगानुपात में 45 अंक की बड़ी वृद्धि दर्ज हुई है। 1 जनवरी 2021 को मतदाता सूची का लिंगानुपात 848 था जो नवंबर 2021 में चले विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के उपरांत बढ़कर 893 हो गया है। मतदाता सूची को अद्यतन करने का कार्य जारी है। शीघ्र ही जनपद की मतदाता सूची का लिंगानुपात 900 का आंकड़ा पार करेगा।
     जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जनपद में कुल 23,34,661 मतदाता हैं, जिसमें से 12,33,542 पुरुष तथा 11,01,028 महिला मतदाता हैं। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में मतदाता सूची के लिंगानुपात को सुधारने पर विशेष बल दिया गया। स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाली किशोरियों को मतदात सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। मोहल्लों, कॉलेजों-महाविद्यालयों में विशेष कैंप आयोजित किये गए। आईसीडीएस विभाग ने उन महिलाओं की सूची उपलब्ध कराई जिनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं था। ऐसी महिलाओं को लक्षित करके उनका नाम मतदाता सूची में शामिल कराया गया।
        वरासत अभियान के डाटा ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वरासत के आकंड़ों का प्रयोग करके मृत मतदाताओं को सूची से बाहर किया गया, जिससे लिंगानुपात में वृद्धि दर्ज हुई।
       जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि हाल ही में लखनऊ में संपन्न बैठक में मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री सुशील चंद्रा ने जेंडर रेशियो में जनपद देवरिया के प्रगति की प्रशंसा की है।
      जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जनपद की मतदाता सूची में महिलाओं की बढ़ी संख्या लोकतंत्र के लिए एक सुखद संकेत है। इससे महिलाओं की निर्णय लेने की प्रक्रिया में भागीदारी बढ़ेगी, जिससे महिला सशक्तिकरण की प्रक्रिया तेज होगी।
      जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची को अद्यतन करने का कार्य जारी है। 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाता अभी भी आवेदन कर रहे हैं। उम्मीद है कि शीघ्र ही जनपद देवरिया के मतदाता सूची का लिंगानुपात 900 का आंकड़ा पार करेगा। उन्होंने महिलाओं से बढ़-चढ़कर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील भी की।

बॉक्स संख्या 1

विधानसभा क्षेत्र   लिंगानुपात
रुद्रपुर                       913
देवरिया सदर             891
पथरदेवा                   886
रामपुर कारखाना       864
भाटपाररानी              875
सलेमपुर                   896
बरहज                     930

कुल                    893
 

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

16 साल के लड़के ने भाई-भाभी, भतीजे की हत्या , रोते हुए पुलिस से बोला- 2 दिन से खाना नहीं दिया था, जेल में खाना तो मिलेगा

 गोरखपुर में 16 साल के लड़के ने बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की सोते वक्त हत्या कर दी। 9 साल की भतीजी ने उसे हत्या करते देख लिया और चिल्...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789