Good Daily News...


सोमवार, 3 जनवरी 2022

कल 04 जनवरी को जनपद के सभी ब्लाक अंतर्गत कुल 205 ग्रामों में आयोजित होगा प्रशासन जनता के द्वार(ग्राम समाधान दिवस)’



 ’ डीएम भाटपाररानी ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत शंकरपुरा में कल आयोजित होने वाले ग्राम समाधान दिवस में करेगें प्रतिभाग ’

 देवरिया (सू0वि0) 03 जनवरी।जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया है कि कल 04 जनवरी को जनपद के 205 ग्रामों में प्रशासन जनता के द्वार(ग्राम समाधान दिवस) का आयोजन किया जाएगा। ग्राम समाधान दिवस के दिन सभी चिन्हित ग्राम पंचायतों में राजस्व, पंचायती राज विभाग, विकास विभाग एवं बीट पुलिस अधिकारी उपस्थित रहेंगे, जो ग्राम स्तर की समस्याओं का समाधान ग्राम स्तर पर ही सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों के कर्मियों को एक साथ एक प्लेटफार्म पर उपस्थित रहने से समस्याओं के समाधान करने में काफी सुविधा होती है, जिससे समस्याओं की वास्तविक और गुणवत्ता पूर्ण समाधान मौके पर ही किए जाने में सुविधा होती है। उन्होंने आमजन से भी अपील करते हुए कहा है कि कल आयोजित होने वाले ग्राम समाधान दिवस में अपने चयनित ग्राम पंचायतों में पहुंचकर समस्याओं को प्रस्तुत करें और उसका समाधान कराएं। जिलाधिकारी ब्लाक भाटपाररानी के शंकरपुरा के ग्राम पंचायत में 4 जनवरी को आयोजित होने वाले ग्राम समाधान दिवस में प्रतिभाग करेंगे।  
      जनपद के जिन ग्रामों में ग्राम समाधान दिवस का आयोजन होगा उनमें लार ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत दीक्षीतौली, मठिल उपाध्याय, मठ अमौना, नेमा, परासी चकलाल, सजॉव, गढ़वा खास, धमौली, खेमादेई, महाल मझरिया, डेनी, देसही देवरिया ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत भरथा पट्टी, भटनी दादन, देवरिया बुद्धू खॉ, हरैया बसन्तपुर, नौतन हथियागढ, मदरापाली भरत राय, दुबौली, धमउर, रामपुर श्रीपाल, बरवा मीरछापर, पथरदेवा ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत बिन्दवलिया, बरईपट्टी, पकड़ियार, भैसाडाबर, वृक्षापट्टी, देवरिया धूस, कोटवा मिश्र,  कौला मुण्डेरा, भेलीपट्टी, मलघोट बिरैचा, भागलपुर ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत कसिली, पिपरा बांध, अण्डिला, सतराव, तेलिया कला, बकुची मिश्र, गोहरिया, नरियांव, पिपरा पाठक, पनिका, बगहां, बभनौली क्षत्रिय, कपूरी एकौना, भलुअनी ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत नारंगा, कुसम्हा, तेनुआ चौबे, मरकड़ा, नगवा, कुइचवर, करौंदी, नई खास, बहोर धनौती,हरखौली, सिवधारिया, पड़री मिश्र, भेड़ापाकड़ कला, जैदपुर, बरहज ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत भदिला द्वितीय, महेन बाबू, बरांव, अम्मा पाण्डेय, गौरा कटइलवा, करायल शुक्ल, सरांव, फुलवरिया भैया, खोडा, गौरी बाजार ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत बसहिया, हरेरामपुर, चरियावं बुजुर्ग, अर्जुनडीहा, पाण्डेय भसवा, जंगल पिपरा, जोगम, सवना लक्ष्मन, पननहां, खैरटिया, उभांव करजही, बनियेनी, बड़हरा, भाटपाररानी ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत बरईपार, शंकरपुरा, करौंदा, बनकटा शम्भू, विशुनपुर, नोनार पाण्डेय, कुबेरूआ, पहाड़पुर, सुकवां, सरया, रुद्रपुर ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत नीबा मठिया, भगवान मांझा, श्रीनगर कोल्हुआ, रमईपुर, महदहा, बिरवा, देवकली जयराम, विशुनपुर बगही,पचलडी सहित जनपद के सभी ब्लाकों के कुल 205 ग्राम शामिल हैं।  
        जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि इस दिवस में समय से उपस्थित हो कर समस्याओं को गंभीरता से सुने और उसकी जटिलताओं को दूर करते हुए उसका समाधान करें। किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही न बरतें। उन्होंने अन्य सभी कर्मियों व अधिकारियों से भी इस समाधान दिवस में आने वाली समस्याओं के समाधान में अपनी भागीदारी निभाने की अपेक्षा की है। कहा है कि प्रशासन जनता के द्वार पहुंचने से उनकी समस्या उनके दरवाजे पर ही समाधान हो जा रहा है,जिससे कि उन्हें व्यर्थ में अन्यत्र भाग दौड़ करने से निजात मिल रही है।
  
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पटियाला में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में संजीव सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट की मानस्वी ने जीता कांस्य पदक

  संजीवा सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट की है तीरंदाज, जीत पर मिली बधाई। देवरिया। पटियाला में आयोजित एनटीपीसी द्वितीय महिला राष्ट्रीय वरीयता तीरंदा...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789